मुरलीगंज में 60 वर्षीय महिला को गोली मारकर किया घायल, पूर्व के विवाद को लेकर दिया गया घटना को अंजाम। इससे पुर्व महिला के पुत्र को गोली मारकर किया था घायल।

महिला को गोली मारकर घायल करने की जांच में जुटी पुलिस 


कोशी तक/ मुरलीगंज मधेपुरा 


मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिपुर कला पंचायत के वार्ड नंबर 7  भीत्ता टोला में सोमवार की रात सोए अवस्था में एक वृद्ध महिला को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। घायल महिला हरिपुर कला वार्ड नंबर 7 निवासी स्व. गणेश यादव की 60 वर्षिय पत्नी प्रतिमा देवी बताया गया है। बताया जा रहा है कि घटना पूर्व से  चले आ रहे विवाद को लेकर हुई है। सोमवार की रात खाना पीना खाकर दरवाजे के बंगला में एक छोटे बच्चे के साथ प्रतिमा देवी सोई हुई थी। रात को  लगभग 12 बजे के  करीब अज्ञात बदमाश ने गोली मारकर फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर परिजन जब आए तो देखा महिला छटपटा रही है। परिजन आनन फानन में सीएचसी मुरलीगंज लाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत को देख चिकित्सक ने जेएनकेटी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वही रेफरल मेडिकल कालेज से भी चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया गया कि महिला के कमर से उपर गोली लगी है। जानकारी  मिलते ही मंगलवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस ने स्थल का जायजा लिया और परिवार के लोगों से मामले की जानकारी ली। वही घटना के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया है। घायल महिला की पुतहू आरती देवी ने बताया कि दियादी दुश्मनी है। एक साल पहले मेरे पति को भी गोली मार कर घायल कर दिया था। साथ ही आरोप लगाते हुए आरती देवी ने सास प्रतिमा देवी पर हुए गोलीकांड की घटना मे अपने दियाद की संलिप्ता बता रही है। फिलहाल घायल महिला प्रतिमा देवी रेफरल मेडिकल कालेज से रेफर होकर सहरसा के एक नीजी अस्पताल में इलाजरत है। साथ ही बताया पीछले साल प्रतिमा देवी के 25 वर्षिय पुत्र मिलन यादव  को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। वही इस बाबत थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पूर्व की दुश्मनी को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। आवेदन प्राप्त नही हुआ है।

मुरलीगंज से अंशु भगत 

Post a Comment

أحدث أقدم