5050 हजार का ईनामी अपराधी को किया गिरफ्तार
कोशी तक/ मधेपुरा
रविवार को मधेपुरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता जब टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल 50 हजार रुपए के इनामी अपराधी कैलाश मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया। इस बाबत एसपी संदीप सिंह ने बताया कि कैलाश मंडल कुख्यात जनेश्वर यादव गिरोह का सक्रिय सदस्य था और हत्या समेत कई गंभीर मामलों में वांछित था।
विशेष टीम ने किया गिरफ्तार
अपराधी की गिरफ्तारी के लिए उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम में तकनीकी शाखा के दारोगा धर्मेंद्र कुमार, राजीव कुमार, रवि रंजन कुमार सिंह, सोनु कुमार सिंह और ग्वालपाड़ा थाना के पुलिस जवान शामिल थे। टीम लगातार अपराधी की गतिविधियों पर नजर रख रही थी और तकनीकी विश्लेषण कर रही थी। और गुप्त सूचना के आधार पर 19 जनवरी को ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के विषवाड़ी से कैलाश मंडल को गिरफ्तार किया गया।
आपराधिक इतिहास और मामले
कैलाश मंडल के खिलाफ ग्वालपाड़ा थाना में तीन और सहरसा जिले के बसनही थाना में एक मामला दर्ज है। पुलिस उसके अन्य आपराधिक मामलों की भी जांच कर रही है। आरोपी पर हत्या और आर्म्स एक्ट के गंभीर आरोप हैं।
एसपी ने दी जानकारी
एसपी संदीप सिंह ने बताया कि कैलाश मंडल की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक चुनौतीपूर्ण कार्य था। उन्होंने कहा, "इस गिरफ्तारी से न केवल पुलिस की छवि मजबूत होगी, बल्कि आम जनता का पुलिस पर विश्वास भी बढ़ेगा। कैलाश मंडल जनेश्वर यादव गिरोह का सक्रिय सदस्य था, जो लंबे समय से जिले में अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी को इलाके में शांति बहाल करने की दिशा में एक अहम कदम मान रही है।
إرسال تعليق