कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
23 जनवरी को मधेपुरा जिला के मुरलीगंज गोल बाजार स्थित गौतम शारदा पुस्तकालय में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई।
इसकी अध्यक्षता मुरलीगंज नगर के भाजपा नगर अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने की। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, एवं कार्यकर्त्ता के साथ साथ शहर के गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। पहले नगर अध्यक्ष ने नेता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि किया फिर बारी बारी से सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर नेता जी को श्रद्धांजलि दी। भाजपा के सदस्यों ने इस अवसर पर केक काटकर एक दूसरे को मिठाई खिलाया और उनका जन्मदिन मनाया गया। सभा मे नगर महामंत्री राजीव जायसवाल, अनुपम सिंह, नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी बाबा दिनेश मिश्रा, सूरज पंसारी जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र आनंद, नगर उपाध्यक्ष कन्हैया जायसवाल, पंकज सिंह, नीरज जायसवाल, शंकर चौधरी, सुनील अग्रवाल, सौरभ चौधरी, टुन्ना सिंह, सुजीत कुमार, प्रमोद वर्मा, चिराग अग्रवाल, संतोष संगम के साथ साथ कई लोग मौजूद थे। बता दें कि भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े क्रांतिकारी नेता सुभाष चन्द्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को हुआ था। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान, अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़ने के लिए, उन्होंने जापान के सहयोग से आज़ाद हिन्द फ़ौज का गठन किया था। उनके द्वारा दिया गया "जय हिन्द" का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया। "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा" का नारा भी उनका था जो उस समय अत्यधिक प्रचलन में आया। भारतवासी उन्हें नेताजी के नाम से सम्बोधित करते है। उनके जन्मदिवस को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत सरकार द्वारा 2021 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती से पहले इस दिवस को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गयी थी। अपने सार्वजनिक जीवन में सुभाष चंद्र बोस को कुल 11 बार कारावास हुआ। सबसे पहले उन्हें 16 जुलाई 1921 में छह महीने का कारावास हुआ था।
मुरलीगंज से अंशु भगत
إرسال تعليق