बोर्ड एग्जाम की डेटशीट बदली, 10वीं का कोई भी पेपर शनिवार को नहीं होगा, 12वीं के 2 पेपरों की तारीख में बदलाव
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने 10वीं व 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट में बदलाव किया है। 10वीं कक्षा के शनिवार को होने वाले एग्जाम बदले गए हैं 12वीं कक्षा के 2 सब्जेक्ट की डेट आपस में बदली गई है। 12वीं कक्षा की परीक्षा 27 फरवरी और 10वीं कक्षा की परीक्षा 28 फरवरी से शुरू होंगी। 10वीं कक्षा का 28 फरवरी को होने वाला एग्जाम 7 मार्च को होगा। 5 मार्च को होने वाला एग्जाम 17 मार्च को होगा। 7 मार्च वाला एग्जाम 28 फरवरी को होगा। 17 मार्च को होने वाला एग्जाम 5 मार्च को होगा।
यह भी पढ़ें - बिना शादी के अब नहीं जा पाएंगे OYO होटल
15 मार्च को 12वीं कक्षा का पॉलिटिकल साइंस का पेपर था। इस दिन अब केमिस्ट्री, अकाउंटेंसी और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन का एग्जाम होगा। पॉलिटिकल साइंस का एग्जाम 12 मार्च को होगा। सोशियोलॉजी का एग्जाम पहले 20 मार्च को था, अब इस दिन मैथमेटिक्स का एग्जाम होगा। सोशियोलॉजी का एग्जाम 18 मार्च को होगा।
5 लाख स्टूडेंट्स एग्जाम देंगे
बोर्ड के सचिव अजय चोपड़ा ने बताया कि सभी पेपर एक ही सत्र में दोपहर 12.30 बजे से दोपहर बाद 3.30 बजे तक होंगी। इस बार करीब 5 लाख स्टूडेंट्स 10वीं और 12वीं की परीक्षा देंगे। इसके लिए बोर्ड की ओर से 1500 से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
यह भी पढ़ें - एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर छात्रों नहीं किया बवाल