शांति लक्ष्मी चौधरी बनी बीपीएससी शिक्षक
कोशी तक/ सहरसा
सहरसा के महिषी प्रखंड के ग्राम पंचायत आरापट्टी के निवर्तमान मुखिया रह चुकी जनता दल यू बिहार महिला प्रकोष्ठ के पुर्व प्रदेश महासचिव, आरापट्टी व महिषी मूलग्राम की पुत्रवधु, एवं सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक संस्था देवता निभा राज नारायण फाउंडेशन की समाजसेविका डा. शांति लक्ष्मी चौधरी बिहार सरकार की टीआरई 3 के अधीन माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान शिक्षिका के लिए चयनित हुई हैं। लम्बी प्रतीक्षा के उपरांत सोमवार की देर शाम बीपीएससी द्वारा परिणाम प्रकाशित कर दिया गया है। विज्ञान विषय के अनारक्षित वर्ग में इनका स्थान 1271 है। शांति लक्ष्मी बिहार पंचायत चुनाव 2016 में महिषी प्रखंड के ग्राम पंचायत आरापट्टी की मुखिया निर्वाचित हुई थी। और वर्ष 2021 तक उक्त पद पर कार्यरत रहीं है। वे बताती हैं कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विचारों से काफी प्रभावित हैं। और बतौर मुखिया उन्होंने मुख्यमंत्री के नीतियों और योजनाओं को अपने पंचायत आरापट्टी में ईमानदारी से क्रियान्वित करती रहीं। वह वर्ष 2022 से 24 तक बिहार जदयू महिला प्रकोष्ठ की सक्रिय प्रदेश सचिव एवं महासचिव भी रह चुकी हैं। मुखिया पद पर कार्यकाल पूरा करने के बाद वह अपने समाजसेवी सास ससुर के विचारों और उनके द्वारा आरंभ समाजसेवा के कार्यों को आगे ले जाने के लिए एक सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक संस्था "देवता निभा राज नारायण फाउंडेशन" की स्थापना कर अपने गांव में शिक्षा एवं समाजसेवा के कार्य से जुड़ी रही हैं। डॉ. शांति लक्ष्मी ने बीएन. मंडल विश्वविद्यालय से जन्तु विज्ञान में स्नातकोत्तर एवं " स्टडी ऑफ माइक्रोबियल क्वालिटी ऑफ वाटर एंड फीस यूजींग रॉ एंड फरमनटैड पॉलेट्री मेन्योर " विषय पर अपनी पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है तथा विभिन्न राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में इनके मत्स्य पालन विषयक अनेक आलेख भी प्रकाशित हुए हैं। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता श्यामानंद झा, मां गंभीरा देवी और सास निभा देवी एवं सिया देवी के साथ अपने पति डॉ. अक्षय कुमार चौधरी, भाई दीपक कुमार झा, रमण कुमार झा, अजय कुमार झा एवं सुमन कुमार झा को देती हैं। इसके अतिरिक्त वह सिद्धपीठ उग्रतारा, कुलदेवी ज्वालामुखी और अन्य देवी देवताओं में भी अटूट विश्वास रखती हैं।
बीएन मंडल विश्वविद्यालय के जन्तु विज्ञान विभाग के शोध निर्देशक डॉ अरविन्द कुमार, वनस्पति विज्ञान विभाग के डा. राजीव जोशी, डा. अजय कुमार. पार्वती विज्ञान महाविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के डा. ब्रजेश कुमार सिंह, रीता कुमारी, राजेन्द्र मिश्र महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डा. ललित नारायण मिश्र, पुर्व प्रधानाचार्य प्रो. अरूण कुमार खां, प्रो. अमरनाथ चौधरी, डॉ. किशोर नाथ झा, डॉ. राम चैतन्य धीरज, अरविंद कुमार मिश्र नीरज, पी.सी. पाठक, अपर्णा साहू, डा. वीणा कुमारी, डा. सुप्रिया कश्यप, डा. डेजी कुमारी, डा. आलोक कुमार झा, डा. कमलाकांत झा, डा. संजीव कुमार झा, डा. सुधांशु शेखर, डा. धर्म व्रत चौधरी, साहित्यकार कुमार विक्रमादित्य, रामकुमार सिंह, समाजसेवी डा. रमण झा, पुर्व सदर एसडीओ शंभू नाथ झा, पुर्व निबंधन पदाधिकारी गोपेश कुमार चौधरी, जदयू नेत्री विक्रमशिला यादव, महिला जिलाध्यक्ष सीमा कुमारी, अनुजा मिश्रा, बीजेपी कार्यकर्ता लक्ष्मीकांत झा, पन्नालाल साहू, एनएसयूआइ नेता दिवाकर कुमार ठाकुर, राजद नेता भास्कर कुमार ठाकुर, बीएनएमयू छात्र नेता रंजन यादव, आजाद विचार युवा मंच संयोजक शैलेश झा, शिक्षक विकास मिश्रा, राजेश झा, शिशिर झा, श्री उग्रतारा मंदिर न्यास के सचिव केशव चौधरी, सुंदर कांत झा, परिवार के सदस्य संतोष कुमार चौधरी, संजीव मणी चौधरी, सौरभ कुमार चौधरी, श्रुति झा, प्रीति झा, नीतू झा, सुजीत कुमार झा, चंद्रहास चौधरी, प्रदीप चौधरी, टिंकू मैथिल, राजा वारिस, संजीव मिश्रा, आशीष कुमार झा, चंदन कुमार झा, कुंदन वर्मा, लवली कुमारी, बम बम मिश्रा, राजकुमार चौधरी इत्यादि ने भी उन्हें शुभकामना दी।
एक टिप्पणी भेजें