बेटी का नहाते हुए चोरी से वीडियो बना कर किया वायरल। पिता ने विरोध किया तो आरोपी पड़ोसी ने गोली मार दी।

अंतिम संस्कार की तैयारी करते मृतक के परिजन 


कोशी तक/ उदाकिशुनगंज मधेपुरा 


मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के महेसुआ गांव मे अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति को मारी। गोली चलने की घटना से लोग सकते में हैं। घटना महेसुआ से गमैल की ओर जाने वाली सड़क के समीप स्थित महिला कॉलेज के किनारे हुई है। मालुम हो कि उदाकिशुनगंज थाना  क्षेत्र के महेसुआ गांव वार्ड नंबर 17 निवासी टुनटुन सहनी उम्र 40 वर्ष को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। गोली टुनटुन सहनी के कमर के ऊपर लगी है। रात्रि 8 बजे दो अपराधी आये और टुनटुन साहनी पर गोली चलाना शुरू कर दिया। गोली लगने के बाद युवक को गंभीर हालत में पीएचसी उदाकिशुनगंज लाया गया। जहा चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जहा उसकी मौत हो गई। 

घटनास्थल पर उदाकिशुनगंज थाना की पुलिस पहुचकर जांच  शुरू की।

मौके पर पूर्व दलित आयोग के सदस्य कंत लाल शर्मा ने पहुंचकर परिवार को ढांढस दिया उन्होंने पुलिस से मांग किया कि जल्द से जल्द अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए

स्नान करते समय वीडियो बनाने के कारण हुई हत्या।

इस संबंध मृतक की बेटी ने बताया कि 'दुश्मनी के कारण मेरे पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पड़ोस के ही दिनेश महतो से उनका विवाद चल रहा था। डेढ़ साल पहले दिनेश महतो के बेटे दिलखुश महतो ने नहाने के दौरान मेरा वीडियो बना लिया था और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। परिजनों ने बताया कि वो सोमवार की शाम उदाकिशुनगंज बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली पेट में लगी थी। आसपास के लोगों ने गंभीर हालत में उदाकिशुनगंज पीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।'

वही उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अभी पीड़ित परिजन की ओर से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस हर एक एंगल से मामले की जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Post a Comment

और नया पुराने