कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
सिंहेश्वर प्रखंड के विभिन्न विधालयो के कार्यरत रसोइयों के काबिलियत की परख और मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न विधालयों से 2-2 रसोइयों को भाग लेने के लिए प्रतिनियुक्त किया गया। जिसमें जिला में यह प्रतियोगिता 4 जगह पर रखी गई है। जिसमें आलमनगर और सिंहेश्वर के जजहट सबैला पंचायत के मजरहट उत्क्रमित विधालय में रखी गई है। मजरहट उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कुल 30 रसोइयों की प्रतिभागिता सुनिश्चित की गई। जिसको विधालय के मध्यान भोजन योजना के मीनु के अनुसार 3 ग्रुप में बांटा गया। जिसमें ग्रप ए में मीरा देवी, लीला देवी, रेखा देवी, आशा देवी, पिंकी देवी, नारायण यादव, सुभद्रा देवी, भारती देवी, रिंकू देवी, सीता देवी और सुलोचना देवी को जीरा राईस और सोयाबीन आलु का पकवान बनाने का दायित्व सौंपा गया। वही ग्रुप बी में पूनम देवी, कौशल्या देवी, ललिता देवी, सुचिता देवी, शिवानी देवी, सुलोचना देवी, ममता देवी, मंजू देवी, सुनीता देवी और किरण देवी को चावल, मिश्रित दाल और हरी सब्जी का पकवान बनाने का निर्देश दिया गया। वही ग्रुप सी से मनोज ऋषिदेव, अंजनी देवी, दुलारी देवी, ननकी देवी, रंजन देवी, ललिता देवी, जानकी देवी, खुशबू देवी, प्रियंका देवी और अनीता देवी को हरी सब्जी युक्त खिचड़ी एंव आलु का चोखा का पकवान बनाने का निर्देश दिया गया। सभी को विधालय के समय के अनुसार 12 बजें तक सबसे अच्छा और स्वादिष्ट भोजन बनाने का समय दिया गया। स्वादिष्ट भोजन बनाने की इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले रसोइयों को पुरस्कृत किया जाएगा।
एक से एक लाजबाव पकावना बना।
उत्क्रमित मध्य विद्यालय मजरहट में तीनों ग्रुप ने बेहतरीन भोजन बनाने का प्रयास किया। जिसमें विधालय के निर्णायक मंडल में बीईओ नवल किशोर सिंह, एचएम नवीन कुमार भगत, एचएम मध्य विद्यालय रामपट्टी शिवेश कुमार, बीआरपी एमडीएम विरेंद्र मालाकार, बीपीएम मो. जफर हुसैन, लेखा सहायक अभिषेक कुमार वर्मा एवं बीआरसी के साधन सेवी एवं विधालय के वर्ग 6 एंव 8 के छात्र छात्राए शामिल थे। जिसमें बीईओ श्री सिंह ने अलग-अलग सभी का फिडबैक लेने के बाद चावल, दाल, सब्जी बनाने वाले ग्रुप बी को प्रथम स्थान के लिए चुना गया। दुसरा स्थान जीरा राइस और सोयाबीन बनाने वाले ग्रुप ए को जबकि तीसरा स्थान खिचड़ी चोखा बनाने वाली ग्रुप सी की रसोइया के नाम की घोषणा की गई। जिसको बीईओ नवल किशोर सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले ग्रुप बी के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र और 2000 का नगद इनाम दे कर पुरस्कृत किया गया। वही दुतीय स्थान प्राप्त करने वाली ग्रप को 1500 और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली ग्रुप सी को 1000 रूपया देकर सम्मानित किया। मौके अर्जुन मंडल, विद्यालय शिक्षा समिति सचिव राम परी देवी, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष अशोक साह, विजय कुमार भारती, मनोज कुमार निराला, मनोज कुमार, संतोष कुमार सिंह, पूनम कुमारी, मीना कुमारी, रविंद्र कुमार साह उपस्थित थे।
إرسال تعليق