मुरहो हाई स्कूल में सखी वार्ता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

 

कार्यक्रम में किशोर और किशोरियों को सम्मानित करते 


कोशी तक/ मधेपुरा


महिला एवं बाल विकास निगम बिहार, पटना एवं जिला प्रशासन मधेपुरा के निदेशानुसार मधेपुरा प्रखंड के मुरहो हाई स्कूल में छात्र एवं छात्राओं के बीच सखी वार्ता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जागरूक करना था।सम्मानित किशोर और किशोरियों के साथ बाल विकास कर्मी 

कार्यक्रम के दौरान, जिला मिशन कोर्डिनेटर मो. इमरान आलम ने घरेलू हिंसा, बाल विवाह, भ्रूण हत्या और महिलाओं के साथी 181 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर किया जाता है।कार्यक्रम के अंत में किशोर एवं किशोरियों को प्रमाण पत्र बैग, कॉफी मग आदि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिला प्रवेक्षिका चांदनी कुमारी, निशा कुमारी, प्रभा नीरा, राजकुमारी देवी एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। 


 





Post a Comment

और नया पुराने