सिंहेश्वर के अलग- अलग जगहों से चार वारंटी गिरफ्तार

 

अलग अलग जगहों से गिरफ्तार 4 वारंटी 


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा


सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग- अलग जगहों से चार वारंटी को गिरफ्तार किया गया। जिसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की गई है। इस बाबत थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि वर्ष 2016 के मारपीट सहित अन्य मामलों के आरोपी लक्ष्मीनियां टोला निवासी लीलम मंडल, बौआ मंडल, गोविंद मंडल व वर्ष 2020 के एक मामले में डंडारी निवासी मुकेश मंडल को गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायायिक हिरासत में न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की गई है।

Post a Comment

أحدث أقدم