बिष्णु शर्मा बने पहला सिंहेश्वर नगर अध्यक्ष।

Dr.I C Bhagat
0

नगर अध्यक्ष बनने पर बिष्णु शर्मा को फुल मालाओं से लाद दिया 
नगर अध्यक्ष की घोषणा कर माला पहनाते अमोल राय 


कोशी तक /सिंहेश्वर मधेपुरा 


राम-जानकी ठाकुर बाड़ी में भारतीय जनता पार्टी सिंहेश्वर नगर के नगर अध्यक्ष के घोषणा के लिए एक बैठक उमेश झा की अध्यक्षता में हुई।  जिसके मुख्य अतिथि एवं जिला से नगर अध्यक्ष के मनोनयन की घोषणा के लिए नियुक्त प्रभारी सह नगर पंचायत संगठन पर सहयोगी प्रदेश कार्य समिति के सदस्य एंव वरिष्ठ भाजपा नेता अमोल राय ने  सिंहेश्वर नगर अध्यक्ष के लिए विष्णु शर्मा के नाम की घोषणा की। जिसमें नगर पर्यवेक्षक जिला उपाध्यक्ष निभा कुमारी तथा जिला किसान मोर्चा के  अध्यक्ष राम पुकार सिंह की उपस्थिति में विष्णु शर्मा को माला पहनाकर शुभकामना दी। इस अवसर पर श्री राय ने जन संघ के पुर्व के संघर्षों को याद किया।उस  समय कार्यकर्ता के संघर्षों की कहानी को बताया। राम जानकी मंदिर के पीलर का पुजन करते बिष्णु शर्मा 

राम जानकी ठाकुरबाड़ी के पाया की पुजा की।

नगर अध्यक्ष बनने के बाद राम जानकी दरबार के पाया पर लाल पत्थर सजावट हुई। जिसकी पूजा नव मनोनीत भाजपा मंडल नगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने किया। मौके पुर्व मंडल अध्यक्ष गजेन्द्र राम, संजय पाठक, कला  एवं सांस्कृतिक मंच के पुर्व अध्यक्ष नागेंद्र श्रीवास्तव, शक्ति केंद्र प्रभारी राजु राजा, आईटी शेल के संयोजक राजीव कमल, विनोद कुमार दास, संतोष कुमार सिंह, राजीव शर्मा, अमीत कुमार सिंह, सुशांत कुमार सिंह, धर्म देव गुप्ता, सनोज कुमार साह, वार्ड  पार्षद प्रदीप राम, शंकर कुमार भगत, रविकांत राम, नरेश कुमार भगत, मन्नु मुखिया, धर्मेंद्र कुमार झा, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner