जवाहर नवोदय विद्यालय में पूर्ववर्ती छात्रों का समागम हर्षो उल्लास से हुआ।

 

वॉलीबॉल प्रतियोगिता का ट्रॉफी लेते खिलाड़ी 


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा 


  जवाहर नवोदय विद्यालय सुखासन मधेपुरा में 22 दिसंबर को पूर्ववर्ती छात्र समागम का आयोजन बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के भूतपूर्व प्राचार्य अजय कुमार चौधरी, उप प्राचार्य रविंद्र नाथ ठाकुर, कार्यक्रम संयोजक कविता कुमारी एवं पूर्व छात्र समूह प्रभारी मिथिलेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके साथ ही उपप्राचार्य एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं पूर्व छात्रों द्वारा गौतम बुद्ध की प्रतिमा को पुष्प माला से माल्यार्पण किया। विद्यालय के संगीत शिक्षक और विद्यालय के छात्राओं द्वारा स्वागत गण एवं सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया गया।  मुख्य अतिथि पुर्व  प्राचार्य अजय कुमार चौधरी ने पूर्व भर्ती छात्रों के अनुभव को एक धरोहर बताते हुए कहा कि उनकी अनुभवों को सामने रखकर वर्तमान स्कूली विद्यार्थी को लाभांवित होने की जरूरत है। स्कूल के वर्तमान उप प्राचार्य रवींद्रनाथ ठाकुर ने राज लक्ष्मी ग्रुप के डांस प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए कहा की सतत प्रयास करते हुए हर संभावित मुश्किलों का सामना करने की कला हर नवोदय के छात्र छात्राओं को भली-भांति आता है। यही कारण है कि नवोदय विद्यालय आज पूरे भारत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहा है। वॉलीबॉल मैदान में जोड आजमाइस करते पुर्व और वर्तमान छात्र

सभा को ऑडियो मैसेज द्वारा पुर्व प्राचार्य डा. बी के सिंन्हा और प्राचार्य ए के सिंह के द्वारा संबोधित किया गया। मंच संचालन हिंदी के शिक्षक हेमनाथ झा और धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजिका कविता कुमारी ने किया। अंत  में शारीरिक शिक्षक आशीष कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुर्व और वर्तमान छात्रों के  बीच वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया। जिसमें वर्तमान टीम विजय रही। जिसे प्रभारी प्राचार्य आरएन ठाकुर द्वारा विजेता और विजेता टीम को कप प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

Post a Comment

أحدث أقدم