कोशी तक/ शंकरपुर मधेपुरा
शंकरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर में जमीनी विवाद में गोली चल गई। इस गोली कांड में दो व्यक्ति घायल हो गया। इस बाबत बताया गया कि शंकरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर वार्ड नंबर 13 में खेत जोतने को लेकर विवाद बढ़ गया। जिसमें एक पक्ष के दो लोग मारपीट व गोली लगने से घायल हो गए। पीड़ित सचेन यादव ने बताया कि उनके खेत को ट्रेक्टर से जोता जा रहा था। जिसका विरोध करने पर विरोधी अजय यादव, विजय यादव, ओमप्रकाश यादव, संजय यादव, प्रभाष यादव, रामेश्वर यादव सहित अन्य ने मारपीट करना शुरू कर दिया। इस बीच गोली भी चलाई गई। जिसमें सचेन यादव एवं ब्रजेश यादव घायल हो गए। दोनों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इस बाबत थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना की सूचना मिली थी। जिसके तुरंत बाद स्थल पर पुलिस बल के द्वारा पहुंच कर जांच किया गया। प्राप्त वीडियो के अनुसार निर्दयतापूर्ण रूप से मारपीट की गई है। पीड़ित के द्वारा आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर दोषी पर कार्रवाई की जायेगा। गोली चलने की बात सामने आने पर स्थल निरीक्षण किया गया लेकिन कोई भी खोखा या गोली स्थल पर नहीं मिली। प्राप्त वीडियो के अवलोकन से गोली चलाने की बात सामने नहीं आई है।
एक टिप्पणी भेजें