एक्टू एवं बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन का दूसरा जिला सम्मेलन मधेपुरा आइसा ऑफिस में हुआ।

 एक्टु का दुसरा जिला सम्मेलन आइसा आफिस में संपन्न 


कोशी तक/ मधेपुरा


एक्टू एवं बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन का दूसरा जिला सम्मेलन मधेपुरा आइसा ऑफिस में संपन्न हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन कामरेड एसके शर्मा एक्टू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि कामरेड मुकेश मुक्त एक्टू राज्य सचिव बिहार और अतिथि कामरेड शंभू शरण भारतीय, आध्यानंद यादव, कॉमरेड जितेंद्र चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर कॉमरेड एसके शर्मा ने मधेपुरा बिहार तथा देश और विदेश की तमाम गतिविधियों पर अपनी बात रखा।  उन्होंने कहा की गांव-गांव से आवाज आनी चाहिए कि युद्ध नहीं शांति चाहिए आज भारत में मजदूरों की हालत क्या है यह किसी से छुपी हुई नहीं है। परंतु भारत के नब्बे हजार मजदूरों को मजदूरी करने के लिए इजरायल सरकार से समझौता किए हैं। बोलने के लिए बिहार में डबल इंजन की सरकार है। पर दोनों सरकारों ने मजदूरों के खिलाफ आंदोलन छेड़ रखी है आज मजदूर से रोजगार छिना जा रहा है ट्रेड यूनियन ने जो अधिकार लड़के लाया वह आज मोदी सरकार छीन रही है। मजदूरों के कानून को चार लेबर कोड लाकर कमजोर किया जा रहा है। आज मौजूदा समय में यह सरकार श्रम करने वाले मजदूरों को एक लाभार्थी बनाकर उसे कमजोर कर रहे हैं। पहले जिस मजदूरों का निबंधन शुरू हुआ था पर मोदी सरकार बनने के बाद वह रुपया मिलना मजदूरों को बंद हो गया। मोदी सरकार अडानी और अंबानी के विकास के लिए मजदूरों की मेहनत को लूट रहे हैं। असंगठित मजदूरों के 16 साल हो गए हैं पर उसके सामाजिक सुरक्षा अभी तक लागू नहीं किया गया। मुख्य अतिथि मुकेश मुक्त ने कहा कि आज के समय में किसी भी ऑफिस जाइए मजदूरों को कोई नहीं सुनता है। यहां तक की मजदूरों के बच्चे को जो स्कूल में मध्यम भोजन दिया जा रहा है उसकी गुणवत्ता की भी जांच की जानी चाहिए। आज सरकार बोल रहे हैं कि 5-5 किलो अनाज हम मुक्त में दे रहे है। वह अपने घर से नहीं हम मजदूर की रुपया है और उसी में से काटकर हमें दे रहे हैं। आज देश के विकास में सबसे ज्यादा भागीदारी मजदूरों की है। और आज उसी मोदी और नीतीश कुमार की सरकार इस मजदूर को मुक्तखोर कहती है। शंभू शरण भारतीय ने कहा कि आज जो भारत की हाल है वह 78 साल में पहले कभी नहीं हुआ था आज संवैधानिक पदों का दुरुपयोग किया जा रहा है और प्रशासन को अपने फायदा के लिए सरकार अपने इर्द-गिर्द घूमती रहती है आज किसानों पर लाठी गोले छोड़े जा रहे  उसकी कोई चिंता नहीं है सरकार को। आध्यानंद यादव ने कहा कि लड़ाई लड़ने के लिए हाथ में डंडा और उसमें झंडा हमेशा रखना चाहिए आज जो फिलिस्तीन पर आक्रमण हो रहा है इसकी क्या गारंटी है। कि भारत पर आक्रमण नहीं होगा सरकार को मजदूर और किसानों की कोई चिंता नहीं है। वह अपने पूंजीपतियों को सुरक्षित रखना चाहती है। सर्व सम्मति से 15 सदस्य एक्टू की कमेटी बनी जिसमें रामचंद्र दास को जिला सचिव और कामरेड सीताराम रजक को जिलाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में उपस्थित चंदेश्वरी मंडल, नंदलाल दास, सुभाष मलिक, मंजू देवी, डुमनी देवी, उर्मिला देवी, विमला देवी, साजदा खातून, विद्यानंद दास, राजीव कुमार, मुसो उर्फ मुशर्रफ, संजय दास, अमलेश कुमार, गणेश कुमार आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

أحدث أقدم