जिला स्तरीय बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम में साक्षी सुमन और सक्षम चौरसिया अब्बल रहे।

 

साक्षी सुमन और सक्षम चौरसिया को बाल विज्ञान में अब्बल आने पर दी बधाई।


कोशी तक/ मधेपुरा


जिला स्तरीय बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम में साक्षी सुमन एसबीजेएस उच्च माध्यमिक विद्यालय उदाकिशुनगंज एवं सक्षम चौरसिया मध्य विद्यालय हरेली का राज्य स्तरीय कार्यक्रम में चयनित होने पर शिक्षक एवं जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी।  32 वीं बिहार बाल विज्ञान जिला स्तरीय प्रतियोगिता में साक्षी सुमन एवं सक्षम चौरसिया राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए अब जहानाबाद जाएंगे। केशव कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय मधेपुरा में राज्य के लिए 10 छात्रों का चयन किया गया। जिसमें साक्षी सुमन प्रथम स्थान सक्षम चौरसिया द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अब राष्ट्रीय स्तर पर अपना कौशल दिखाने का मौका मिलेगा। बधाई देने वालों में शैलेश कुमार चौरसिया, अमृता कुमारी, विजय पासवान, बंदना कुमारी, हीरा भारती, डा. कृष्ण कुमार, पंकज कुमार, हरदेव मेहता, जूनियर साइंटिस्ट आनंद विजय, अभिनंदन साह, डा. अरुण कुमार, सुनील चौरसिया, पुरुषोत्तम कुमार, आफताब आलम, नुरुल होदा अंसारी, सुदीन राम, ललन कुमार, दीनबंधु दिनेश सिंह, निर्मला कुमारी, अभिषेक कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी  सईद अंसारी सहित कई लोग ने बधाई दी और उज्जवल भविष्यकी कामना की। 

Post a Comment

और नया पुराने