कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
नगर पंचायत सिंहेश्वर और भवानीपुर में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए हैं। इसमें नगर पंचायत से चंदन रमानी और भवानीपुर से मिथलेश कुमार मार्बल को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया है। चुनाव परिणामों के अनुसार, भवानीपुर से मिथलेश कुमार मार्बल ने पूर्व मुखिया प्रमोद कुमार मिश्रा को 125 मतों से हराया, जबकि नगर पंचायत सिंहेश्वर से चंदन रमानी ने अजय यादव को 10 मतों से हराया। इसके अलावा, सबसे अधिक मत बैहरी पंचायत से शांति कुमारी 518 मतों से विजयी हुईं। जबकि दूसरे स्थान पर रामपट्टी पैक्स से रूपम देवी 394 मतों से जबकि तीसरे स्थान पर दुलार पीपराही से रेणु देवी 195 मत से वही और चौथे स्थान पर सुखासन पैक्स से पैक्स अध्यक्ष शिवचंद चौधरी 187 मतों से तो पांचवें स्थान पर रूपौली से सदाबहार पैक्स अध्यक्ष गजेन्द्र यादव 151 मतो से छ्ठे स्थान पर मानपुर से पैक्स अध्यक्ष अरविंद कुमार 146 मत और सातवें स्थान पर लालपुर सरोपटटी से पैक्स अध्यक्ष ब्रज भूषण चौधरी 139 ने और आठवें स्थान पर भवानीपुर से नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष मिथलेश कुमार मार्बल 125 मतों से जबकि नवा स्थान कमरगामा पैक्स से बलराम मंडल 20 मतों और दशमा स्थान नगर पंचायत सिंहेश्वर के पैक्स अध्यक्ष चंदन रमानी 10 मतों से सनसनीखेज विजय हासिल की। मानपुर अरविंद, कमरगामा बलराम, रामपट्टी रुपम को विजय प्रमाणपत्र देते बीडीओ
वोटों की गणना के अनुसार, बैहरी पैक्स में शांति कुमारी को 793 मत, धनंजय चौहान को 275 मत, शंभू मंडल और आनंद कुमार को 159 मत, विपत साह को 49 मत, संझा देवी को 21 मत, रोहित कुमार को 6 मत मिले, जबकि 62 मत रद्द हो गए। इसी तरह, भवानीपुर पैक्स से मिथलेश कुमार मार्बल को 318 मत, प्रमोद मिश्रा को 193 मत, कुमारी साधना को 170 मत मिले, जबकि 19 मत रद्द हो गए। रामपट्टी पैक्स से रूपम देवी को 508 मत, जुही कुमारी को 114 मत मिले, जबकि 32 मत रद्द हुए। नगर पंचायत में चंदन रमानी को 430 मत, अजय यादव को 420 मत, औनेन को 155 मत, राजीव कुमार को 46 मत, मो. असलम को 36 मत मिले, जबकि 31 मत रद्द हो गए। जबकि दुलार पीपराही पैक्स से रेणु देवी 500, प्रिंस कुमार 305, गणेश यादव 265, नरेश कुमार निराला 264, गुलशन कुमार 24, अस्मिता कुमारी 14, आशा देवी 10, अकाली देवी 9, अवध तांती 7, अंजु देवी और गजेन्द्र कुमार को 1-1 अपना अपना मत और 217 मत रद्द हुआ। वही मानपुर पैक्स से अरविंद कुमार को 751 और आरआर अवधेश को 605 मत और 87 मत रद्द हुआ।भवानीपुर मार्बल, नगर पंचायत सिंहेश्वर चंदन, दुलार रेणु और बैहरी शांति विजय रही
सुखासन पैक्स से शिवचंद चौधरी 1131, गोपाल यादव 944, बबलू राय 207, रंजन देवी 128, अकलमैन देवी 5, उर्वशी कुमारी 13, सत्य नारायण शर्मा 3 और 188 मत रद्द हुए। वही कमरगामा पैक्स से बलराम मंडल 539, नागेंद्र मंडल 519, रामाशंकर तिवारी 236, शंभु मंडल 40, और 148 मत रद्द पड़े, वही रूपौली पैक्स से गजेन्द्र यादव 813, अमोद कुमार 662, किष्टो कुमार 50 और मनोज कुमार 39, और157 मत रद्द हो गया। लालपुर सरोपटटी से ब्रज भुषण चौधरी 956 , गुंजन सिंह 817, नंदलाल यादव 180 और 110 मत रद्द हुआ।