कोशी तक/ सहरसा
सहरसा में 20 दिसंबर से 20 जनवरी तक लगने वाले महायोगिनी मेला का डाक विकास भवन में उप विकास आयुक्त के कार्यालय वैश्य में डीडीसी संजय कुमार निराला और एसडीओ सदर सह सचिव प्रदीप कुमार झा के उपस्थिति में महायोगिनी मेला का खुली डाक की बोली लगाई गईं।
इस डाक में तीन संवेदक ने भाग लिया। जिसमें नालंदा के नागेंद्र कुमार, पुर्णिया के राजेश कुमार झा, और सुपौल के मो. कमरुल शामिल थे। डाक की बोली 45 लाख 17 हजार 770 पर जा पहुची। तो सुपौल के मो. कमरूल ने 45 लाख 17 हजार 770 से आगे बोलते हुए 48 लाख 1 हजार की बोली लगा कर बाजी मारी। मत्स्यगंधा पर लगने वाला महायोगिनी मेला का डाक सुपौल के मो. कमरूल के जिम्मे रहा। इस अवसर पर बधाई देने वाले मे पुर्व संवेदक कुमार अमृत राज, कोषाध्यक्ष मुक्ततेस्वर प्रसाद सिंह, मंदिर व्यवस्थापक कुमार हीरा प्रभाकर, सदस्य भोला प्रसाद गुप्ता, स्टेनो प्रवेश चौधरी, सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के पुर्व सदस्य सरोज कुमार सिंह, गुड्डू झुलावाला, रिजवान मल्लिक, हसमत अली, संजय यादव, प्रकाश कुमार, मो. नुर आलम, मो. इरसाद आदि शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें