3 बच्चे की मां प्रेमिका और 2 बच्चे का प्रेमी पिता की शादी महिला की पति ने ही करा दिया। खुशी से रहने का दिया आशिर्वाद।


3 बच्चे की मां को सिंदूर देते 2 बच्चे के प्रेमी पिता 


 कोशी तक/ सहरसा 


सहरसा जिले के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी। यह मामला तब सामने आया जब पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद पति ने ग्रामीणों के साथ मिलकर दोनों की शादी करवा दी। पुलिस ने भी दोनों की शादी करवाने में मदद की।

दो बच्चे के पिता तीन बच्चे की मां से किया प्रेम विवाह।इलाके में हो रही है काफी चर्चा।

 बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर वार्ड नंबर 23 का बताया जा रहा है। प्रेमी युवक पुर्व वार्ड सदस्य ब्रजेश राम और  सहरसा जिले के रहुआ तुलसियाही की महिला प्रेमिका ज्योति रानी जिसकी शादी प्रेम विवाह में बैजनाथपुर का रहने वाला अनिल सुतिहार के साथ 12 साल पहले हुआ था। वह  3 बच्चे की मां भी है। कहते हैं ना प्यार अंधा होता है। जिसके कारण वह अपने पति को धोखा देकर पहले से एक बॉय फ्रेंड को  दिल के साथ अपना सर्वस्व सौंप दिया। हालांकि प्रेमी भी पहले से शादीशुदा था। और उसके भी दो बच्चे हैं। यानी 3 बच्चो की मां ने 2 बच्चो के पिता के साथ पिछले कई दिनों से चल रहे रासलीला को 16 दिसंबर को उसके पति ने अपने ही घर में पकड़ लिया। 

जिसके बाद दोनो की अच्छी तरह  से खातिर दारी कर दी गई।पिटाई के बाद पति और ग्रामीणों ने दोनों को एक साथ रहने के लिए सिंदूरदान करवाकर उसकी शादी करा दी। और उसके बाद पुलिस को सुपुर्द कर दिया। बैजनाथपुर थाना में पूछताछ के  बाद महिला ने प्रेमी ब्रजेश राम के साथ रहने की सहमति जताई।उसके बाद दोनो को सहमति पत्र भरवाने के बाद पुलिस ने भी शादी करवा कर प्रेमी के साथ घर भेज दिया है।

वहीं इस बाबत बैजनाथपुर थानाध्यक्ष अरमोद कुमार ने बताया की महिला और युवक दोनो बालिग है। जिसके कारण महिला के इच्छानुसार उसे अपने प्रेमी के साथ भेज दिया गया है। वही इस घटना को लेकर  आसपास के गांव में इसकी चर्चा सुर्खिया बटोर रहा है।

सहरसा से छोटु सरकार की रिपोर्ट 

Post a Comment

أحدث أقدم