कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
सिंहेश्वर प्रखंड में हुए पंचायत चुनाव में कई रोचक परिणाम सामने आए हैं। इस बार गौरीपुर को मिलाकर एक नगर पंचायत और रामपट्टी को अलग पैक्स बनाया गया। कुल 13 पैक्स में से 10 पैक्स और 1 नगर पंचायत पैक्स में चुनाव हुए। जजहट सबैला पैक्स में अध्यक्ष रघुनाथ यादव के साथ सभी सदस्य निर्विरोध चुने गए।
चुनाव परिणामों में कई दिलचस्प मोड़ देखने को मिले। पहली बार पुराने सभी पैक्स अध्यक्षों को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। काउंटिंग हाल में शुरुआती रुझानों में पुराने अध्यक्ष पिछड़ रहे थे, लेकिन बाद में उन्होंने वापसी की। इस चुनाव में कई चेहरे सामने आए जिसमें भवानीपुर पैक्स में नव युवक मिथलेश मार्बल ने पूर्व पैक्स अध्यक्ष कुमारी साधना को हराया। गौरीपुर पैक्स के भी पूर्व पैक्स अध्यक्ष अजय यादव को पहली बार नगर पंचायत सिंहेश्वर पैक्स में हार का सामना करना पड़ा।
इस चुनाव में सबसे चर्चित मुकाबला नगर पंचायत सिंहेश्वर के बाद भवानीपुर का रहा जहा पुर्व मुखिया भवानीपुर पैक्स के चुनाव में अपनी उम्मीदवारी देकर चुनाव को दिलचस्प बना दिया। लेकिन उसका चुनाव में उतरना सार्थक नही रहा और एक नव युवक ने उसे पटखनी देकर चारों खाने चित कर दिया।
काउंटिंग हाल में बीडीओ आशुतोष कुमार और थानाध्यक्ष विरेन्द्र राम ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करते हुए चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराया। मौके पर बीसीओ निर्दोष कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी चंदन कुमार, बीजीओ मिथलेश कुमार चौधरी, प्रधान लिपिक अर्जुन पासी, शिक्षक दीपक कुमार, संतोष कुमार, मो. इरसाद आलम, सहित कई कर्मी और पदाधिकारी तैनात थे।