कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
कमरगामा में एक तेज रफ्तार की ओलटो कार ने धान समेट रहे 6 लोगों को ठोकर मारकर सड़क के किनारे पलटी। कार की ठोकर में एक 62 वर्षिय वृद्ध महिला और उसका 8 माह की नातिन की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कमरगामा में घटनास्थल के पास एनएच 106 जाम कर 3 घंटे तक जमकर बबाल काटा। इस दौरान कार के चालक की भी लोगों ने पीटाई कर दिया। कार चालक कमरगामा चाही टोला का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पीपरा की ओर से आ रही बीआर 2 एफ 1776 ओलटो कार ने कमरगामा वार्ड नंबर 4 दक्षिणी टोला के पास अनियंत्रित होकर अपने दरवाजे पर धान समेट रहे परिवार के 6 लोगों को ठोकर मार कर भागने के दौरान वही पलट गई। जिसमें स्व. विशुन सादा की 62 वर्षिय पत्नी गीता देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि उसकी नातिन लगुनिया त्रिवेणीगंज निवासी दीपक कुमार की पुत्री आंचल कुमारी की मौत इलाज के दौरान जेएनकेटी मेडिकल कालेज हो गई।घटनास्थल पर पलटी कार नीचे लोगों ने सीधा किया उपर
वही 4 लोग घायल हो गए जिसे स्थानीय लोगों ने उठाकर इलाज के लिए जेएनकेटी मेडिकल कालेज भेजा जहा उसका इलाज चल रहा है। वही घायलों में सुपौल जिला के पीपरा बाजार निवासी अशोक सादा का 3 वर्षिय पुत्र राजवीर और उसका भाई 5 वर्षिय बलबीर कुमार और सरायगढ़ भपटीयाही चांद पीपर निवासी पप्पू सादा की 5 वर्षिय रोशन कुमार साथ ही कमरगामा वार्ड नंबर 4 निवासी अमरेन्द्र सादा की 45 वर्षिय पत्नी चंडिका देवी बुरी तरह घायल हो गया। जिसका इलाज जेएनकेटी में चल रहा है। वही कार चालक जो कार के पलटने के बाद स्थानीय लोगों के आक्रोष का सामना करना पड़ा। जिसमें वह भी घायल हो गया। उसका इलाज भी जेएनकेटी मेडिकल कालेज में चल रहा है। जाम कर रहे आक्रोशित लोगों को समझाते थानाध्यक्ष
इस दौरान घटना का लाभ उठाकर एक ट्रेक्टर चालक ने कार का कुछ समान निकाल कर लेजाने की कोशिश को स्थानीय लोगों ने विफल कर दिया। वही जाम कर रहे लोगों का आक्रोष थमने का नाम नही ले रहा था। आखिरकार थानाध्यक्ष विरेन्द्र राम और स्थानीय जनप्रतिनिधि मुखिया जय कृष्ण शर्मा, पंसस मनीष कुमार, पैक्स अध्यक्ष बलराम मंडल, डीलर सुरेश यादव और मनोज यादव, शंभु मंडल और उपेंद्र राम के सहयोग पर मुआवजे दिलाने के आश्वासन पर जाम हटाया। मेडिकल कॉलेज में इलाज करते चालक बौआ कुमार
दुर्घटनाग्रस्त कार चालक पुलिस गिरफ्त से हुआ फरार।
कमरगामा में अनियंत्रित ऑल्टो कार से एक बच्ची सहित दो के मौत होने के बाद स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया था। जिसे पुलिस बल से ग्रामीणों के गिरफ्त से छुड़ाकर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां घायल कार चालक प्रियतम कुमार का डॉक्टरों के द्वारा इलाज किया जा रहा था। इस बीच पुलिस बल गेट पर तैनात थी। घायल को स्लाइन चढ़ाया जा रहा था। मौका पाते ही घायल कार चालक पुलिस को चकमा देते हुए पहले स्लाइन का पाइप दांत से काटते हुए पीछे के दरवाजा से भाग गया। जिसके बाद पुलिस बल के द्वारा काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका पता नहीं चल सका। वहीं थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि कार चालक को भीड़ से बचा कर मेडिकल कॉलेज में खुद के पैसे से सीटी स्कैन कराने के साथ साथ इलाज करवाया जा रहा था। लेकिन इस बीच चकमा दें कर भाग गया। हालांकि जल्द ही फरार चालक को पकड़ लिया जाएगा।
إرسال تعليق