पैसा लेकर कार चालक को छोड़ने का थानाध्यक्ष पर लगाया आरोप, साढ़े छह घंटा तक कमरगामा में एनएच 106 रहा जाम

 

एसडीओ के आश्वासन के बाद लोगों ने तोड़ा जाम 


मेडिकल कॉलेज में सही से इलाज नहीं करने का लगाया आरोप।


एसडीएम और एएसपी के आश्वाशन के बाद छुटा जाम


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा 


शनिवार को कमरगामा में अनियंत्रित कार से भीषण सड़क दुर्घटना में एक बच्ची सहित दो की मौत और तीन बच्चा सहित चार के घायल होने के बाद स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। उक्त कार चालक का इलाज जेएनकेटी मेडिकल में करवाने के दौरान पुलिस को चकमा देकर भागने के मामले में मृतक के परिजनों ने कमरगामा वार्ड नंबर 4 में घटनास्थल के सामने ही सोमवार सुबह 9 बजे से ही जाम कर पुलिस प्रशासन और थानाध्यक्ष के खिलाफ जम कर नारे बाजी की। इस दौरान पीड़ित परिजनों और स्थानीय लोगों ने थानाध्यक्ष पर पैसा लेकर कार चालक प्रियतम कुमार को भगाने का आरोप लगाया। जाम की सूचना पर बीडीओ आशुतोष कुमार व थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम घटनास्थल पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाने का भरपूर प्रयास किया। लेकिन आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल पर मृतिका के शव को रख दिया और घटनास्थल पर डीएम और एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। जाम हटाने के लिए आक्रोशितों को समझाते एसडीओ और एएसपी 

जेएनकेटी मेडिकल कालेज पर लगाया बड़ा आरोप, चिकित्सक नही करते हैं ठीक से इलाज।

एक तो कार चालक के भाग जाने का आक्रोष था ही दुसरा आक्रोशित लोगों ने कहा दुर्धटना में घायल लोगों का जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज में ठीक से इलाज नहीं किया जा गया है। चिकित्सक और मेडिकल कॉलेज के कर्मी का व्यवहार ठीक नही है। मरीज को बार- बार अन्य जगह ले जाने की बात कही जाती है। घटना की जानकारी पर सिंहेश्वर प्रमुख इस्तियाक आलम, उप प्रमुख मुकेश यादव, मुखिया जयकृष्ण शर्मा, पैक्स अध्यक्ष बलराम मंडल सहित अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन लोगों ने डीएम, एसपी के आने की मांग करते रहे। थानाध्यक्ष के विरोध और आक्रोशित लोगों को देखते हुए सिंहेश्वर पुलिस के साथ- साथ मधेपुरा सदर थाना सहित अन्य थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। लेकिन जाम समाप्त करने का कोई हल नही निकल पाया। अंत में एसडीएम संतोष कुमार और एएसपी प्रवेंद्र भारती ने घटनास्थल पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों से जाम करने का कारण पूछा। तब आक्रोशित लोगों ने बताया कि शनिवार को कार चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया था। जिसे थानाध्यक्ष के द्वारा पैसे लेकर छोड़ दिया गया है. उक्त आरोपी कार चालक को जल्द- जल्द गिरफ्तार किया जाय। थानाध्यक्ष का तबादला किया जाए। मुआवजा की राशि जल्द से जल्द उपलब्ध करा दिया जाए। जबकि घायलों का समुचित इलाज करवाया जाय।पुलिस गाड़ी से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाते 

 जिसपर एएसपी ने बताया कि जल्द से जल्द आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जबकि उक्त ड्राइवर के भागने के जिम्मेवार पुलिस कर्मी पर कार्रवाई की जायेगी। जबकि एसडीएम संतोष कुमार ने बताया कि मुआवजा की राशि जल्द ही उपलब्ध करा दी जाएगी। जबकि घायलों को सदर अस्पताल में इलाज कराया जाएगा। अस्पताल में घायल के अलावा एक अन्य को भी भोजन उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। जिसके बाद सिंहेश्वर थाना के वाहन से ही सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने जाम को समाप्त करते हुए मृतिका के शव को दाह संस्कार के लिए ले गए। वही शवदाह के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि ने मदद की। मौके पर थानाध्यक्ष मधेपुरा सदर विमलेंदु कुमार, सिंहेश्वर विरेंद्र राम, एसआई चतुरानंद झा, पैक्स अध्यक्ष बलराम मंडल, डीलर सुरेश यादव, मनोज यादव, संतोष मंडल, कई थाना की पुलिस मौजूद थे।

Post a Comment

أحدث أقدم