कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
सिंहेश्वर मंडल भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती वर्षगांठ को शताब्दी वर्ष एवं सुशासन दिवस के रूप मनाया। एवम अटल जी के तैलीय चित्र पर पुष्प एवम मालार्पण कर उन्हें याद किया गया। इस तरह का कार्यक्रम मंडल के सभी बूथों पर कर उनको याद किया गया। भारतीय राजनीति में उनके योगदान और जीवनी पर चर्चा किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष मल्लिक ने कहा कि अटल जी एक राजनेता ही नहीं, बल्कि प्रखर वक्ता और कवि थे। जिनकी कविताएं जन-जन को प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति के क्षितिज पर वे सदैव अजात शत्रु बने रहे। विपक्षियों ने भी उनके संबोधन को हमेशा ध्यान से सुना। भाजपा आईटी सेल जिला संयोजक सुभाष चौहान ने कहा कि अटल जी जनसंघ और भाजपा के संस्थापक रहे। अटल जी अपने अथक परिश्रम और प्रयास से एक विशाल संगठन खड़ा किया। गांव के गरीब, किसान, पिछड़ा सभी को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांवों को मुख्यधारा से जोड़ा। स्वर्णिम चतुर्भुज योजना, सर्वशिक्षा अभियान, पोखरण परीक्षण जैसे अनेक कल्याणकारी और ऐतिहासिक कार्य किये। महामंत्री राजा साह ने कहा अटल बिहारी वाजपेई देश के दसमे प्रधानमंत्री थे। उन्होंने प्रधानमंत्री का पद तीन बार संभाला है, वे पहले 13 दिन के लिए 16 मई 1996 से 1 जून 1996 तक। फिर लगातार 2 सेसन 8 महीने के लिए 19 मार्च 1998 से 13 अक्टूबर 1999 और फिर वापस 13 अक्टूबर से 22 मई 2004 तक भारत के प्रधानमन्त्री रहे। मौके पर अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष विनोद सरदार, उपाध्यक्ष हीरा कुमार, शक्ति केंद्र प्रमुख राजीव रंजन, राज कुमार राजू, धर्मेंद्र चौहान, अशोक चौहान, रविंद्र चौहान, संतोष कुमार, अर्जुन चौहान, शंकर कुमार, शिवशंकर चौहान, सचिन चौहान, बहादुर चौहान, ज्ञानचंद चौहान, सरवन ऋषिदेव, चंद्रभूषण कुमार, रामकुमार ,सोनू शाह, फुलकीत ऋषिदेव, अशोक ऋषिदेव और दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
إرسال تعليق