कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
नगर पंचायत सिंहेश्वर पैक्स के नव निर्वाचित 10 सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया। इस बाबत सदस्यों ने सहायक निबंधक सहकारी समिति मधेपुरा को अपना इस्तीफा दिया। अपने इस्तीफे में सदस्यों ने नोटरी पब्लिक के स्टाप पर बिना किसी कारण बताए स्वेछा से अपना इस्तीफा दिया। उसके बाद सिंहेश्वर नगर पंचायत पैक्स कार्यलय के आगे पहुंच कर 10 सदस्य राजेश कुमार घोष, पृथ्वी राम, गायत्री कुमारी, रंजू देवी, माला देवी, कंचन देवी, द्रोपदी देवी, गणेश तांती, सुबोध कुमार ठाकुर और बलराम कुमार शामिल थे। इस बाबत बताया गया की सदस्यों ने मधेपुरा सहकारिता कार्यालय में पहुचकर सहायक निबंधन पदाधिकारी मधेपुरा को अपना त्यागपत्र सौपा। और उसकी प्रतिलिपि पैक्स अध्यक्ष नगर पंचायत पैक्स सिंहेश्वर, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी सिंहेश्वर, जिला सहकारिता पदाधिकारी मधेपुरा, संयुक्त निबंधन सहयोग समिति कोशी प्रमंडल सहरसा को भी देने की बात कही है। इस बाबत बीसीओ निर्दोष कुमार ने बताया की हम छुट्टी में है। इस्तीफा की बात नही मालूम है। इस्तीफा अध्यक्ष को दिया जाता है। अध्यक्ष बैठक कर उस पर निर्णय लेना है।
एक टिप्पणी भेजें