जदयू नेता की हत्या के घटना में शामिल प्राथमिकी अभियुक्त अंगद शर्मा को पुलिस की गिरफ्तार किया।

जदयू नेता के हत्या में शामिल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।


कोशी तक/ आलमनगर मधेपुरा 


31 अक्टूबर गुरुवार को 6:30 बजे संध्या में आलमनगर थानान्तर्गत महदीपुर के गौपाल शर्मा को अपराधकर्मियों द्वारा उनके बासा पर गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। मृतक के पुत्र रवि कुमार शर्मा के आवेदन पर आलमनगर थाना में अशोक शर्मा एवं 05 नामजद तथा अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज कराया गया हैं। जिसके बाद डीएसपी अविनाश कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी तथा कर्मी का टीम बनाकर त्वरित कार्रवाई करते हुऐ हत्या कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों में से एक अपराधकर्मी  महदीपुर आलमनगर निवासी अशोक शर्मा के पुत्र अंगद शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा हैं। घटना में संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं। छापामारी दल में आलमनगर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार, एसआई आशुतोष त्रिपाठी, थाना के सशस्त्र बल एवं कर्मी शामिल थे।

Post a Comment

أحدث أقدم