घर के आगे टहल रहे भाजपा जिला महामंत्री के पिता रामनारायण साह को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली

 जेएनकेटी से घायल राम नारायण साह हायर सेंटर ले जातेघायल राम नारायण साह को देखने उमड़ी लोगों की भीड़ 


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा


सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत जजहट सबैला स्थित एनएच 106 पर अज्ञात अपराधियों ने एक अधेड़ व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों के मदद से घायल व्यक्ति जजहट सबैला वार्ड नंबर 11 निवासी रामनारायण साह उर्फ डोमी साह को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। इस बाबत घायल व्यक्ति के पुत्र भाजपा जिला महामंत्री अभिषेक कुमार ने बताया कि उनके पिता को घर से लगभग 50 मीटर दूर सड़क पर टहल रहे थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उसके  सीने में गोली मार कर  फरार हो गया। गोली डोमी साह दाहिने तरफ छाती में मारी गई जो पीठ के तरफ से आर-पार निकल गया। वही जेएनकेटी मेडिकल कालेज के चिकित्सको ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। वही इस तरह की घटना की खबर सुनते ही लोगों की भीड़ जेएनकेटी मेडिकल कालेज में पहुंचने लगा। लोगों  ने बताया की श्री साह पैक्स अध्यक्ष पद पर चुनाव की तैयारी कर रहा था। मालूम हो की इससे पुर्व मुखिया चुनाव में भी बहुत ही कम वोटो से हार गया था। जिसमें मुखिया पर हराने का आरोप में बबाल भी हुआ था। इस बाबत थानाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है आरोपी  को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया। वहीं भाजपा के जिला अध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि घटना काफी निंदनीय है। इसके लिए पुलिस प्रशासन से अविलंब अपराधी को गिरफ्तार करने की मांग की गई है। तथा कार्यकर्ताओ से संयम बरतने का आग्रह किया। मौके पर चिकित्सक डा. प्रिय रंजन भास्कर, डा. पंकज कुमार, डा. सुनिल कुमार, डा. प्रिंस कुमार, डा. संतोष कुमार, साथ ही प्रमुख इस्तियाक आलम, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष संतोष मल्लिक, जदयू राम चंद्र चौधरी, सहित कई लोग मौजूद थे।

Post a Comment

أحدث أقدم