संगोष्ठी में प्रस्तुति देने से बढ़ता है छात्रों का आत्मविश्वास- डा. ब्रजेश सिंह

 

 पार्वती साइंस मधेपुरा के जंतु विज्ञान विभाग में हुआ संगोष्ठी 


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा


भूपेन्द्र नारायण मण्डल विश्वविद्यालय के अंगीभूत इकाई पार्वती साइंस कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग, द्वारा बीएड विभाग के सेमिनार हॉल में एक एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें विभाग के सहायक प्राध्यापक डा. ब्रजेश सिंह की अध्यक्षता में छात्र-छात्राओं को अकेशरुकी जीव और जंतु के रहन सहन और लक्षण पर संक्षिप्त प्रकाश डाला। साथ  ही छात्रों को नियमित रूप महाविद्यालय आने से हीं पूर्ण पाठ्यक्रम समझा जा  सकता है। उन्होंने कहा की अपने बारे में खुद अध्ययन करने वाला विषय रहने के कारण जंतु विज्ञान विषय पढ़ना सौभाग्य की बात है। मुख्य अतिथि  संगीत विभागाध्यक्ष रीता कुमारी ने छात्रों को अकसेरुकी जीवो की विशेषताये गिनाते हुए निरंतर पठन पाठन करते रहने का निर्देश दिया। 

विशिष्ट अतिथि सह वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डा. राजीव जोशी ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए परीक्षाओं में नकल करने से बचनें के लिए पूर्ण पाठ्यक्रम का अध्ययन करने का सुझाव दिया। वही स्नातक नये पाठ्यक्रम के सेमेस्टर 1 के सैंकड़ों छात्र-छात्रा ने टॉपिक डाइवर्सिटी आफ नान कोरडेट पर व्याख्यान की प्रस्तुति दिया। संगोष्ठी को वनस्पति विज्ञान विभाग के डा. अजय कुमार, बीएड विभाग के डा. महेश कुमार मिश्रा, रसायन विभाग के डा. रामप्रकाश कुमार, गणित विभाग के डा. भूषण कुमार, मैथिली विभाग के डा. मंजू कुमारी, राजनीति विज्ञान विभाग के डा. मनोज कुमार आदि सहित दर्जनों शिक्षकों ने भी संगोष्ठी को सम्बोधित किया। मौके पर सुमित कुमार, समीर राज, अमृत राज, कौशल कुमार, तन्नू तिवारी, खुशी भार्गव, अर्पणा कुमारी, रिया कुमारी, साक्षी कुमारी, कोमल कुमारी, संजना कुमारी, प्रेरणा कुमारी, साहिन जहां, शिवम् कुमार, भावेश कुमार आदि सहित सैंकड़ों छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم