कोशी तक/ पुरैनी मधेपुरा
मधेपुरा के पुरैनी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जहां बदमाशों ने एक निजी फाइनेंस कर्मी पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सोमवार की देर शाम मकदमपुर और कलासन के बीच की है, जब पीड़ित बेचन साह अपने कार्यालय वापस लौट रहे थे।
बेचन साह सहरसा के सौर बाजार थाना क्षेत्र के निवासी हैं और चौसा में भारत फाइनेंस कंपनी में फील्ड स्टाफ के पद पर कार्यरत हैं। लोगों का कहना है कि बदमाशों ने लूट की नीयत से गोली चलाई थी और अपराधियों की गोली से बचने के दौरान उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना में बुरी तरह क्षतिग्रस्त बाईक
पीड़ित को चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक थाना को आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

إرسال تعليق