भाजपा मंडल की हुई बैठक, शक्ति केन्द्रों के चुनावी प्रभारी नियुक्त किया गया।

Dr.I C Bhagat
0

 

शिवांश विवाह भवन में बैठक करते भाजपा कार्यकर्ता


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा


सिंहेश्वर मंडल में भारतीय जनता पार्टी कि संगठन पर्व के निमित्त एक बैठक मंडल अध्यक्ष संतोष मल्लिक की अध्यक्षता में शिवांश विवाह भवन मल्लिक टोला  में की गई। बैठक में मुख्य रूप से अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष विनोद सरदार,  भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजन सुभाष चौहान, महादलित मोर्चा जिला संयोजक अरुण ऋषिदेव शामिल हुए।बैठक में संगठन की मजबूती हेतु सिंहेश्वर मंडल के विभिन्न शक्ति केंद्र के संगठन पर्व सहयोगी शक्ति केंद्र प्रभारी बनाए गए। जिसमें मानपुर के प्रभारी रमाशंकर तिवारी, कमरगामा प्रभारी योगेंद्र ऋषिदेव, दुलार पिपराही प्रभारी राजीव रंजन, बैहरी प्रभारी सुरेश मंडल, रूपौली दिलखुश कुमार, भवानीपुर अरुण आनंद, सुखासन पम्पोल यादव, रामपट्टी गौतम कुमार, पटोरी चंद्रशेखर यादव, जजहट- सबैला प्रभारी सुभाष चौहान एवम इटहरी गहुमानी मंटू राम को प्रभारी बनाया गया। मौके पर मंडल अध्यक्ष श्री मल्लिक ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर बूथ अध्यक्ष बनाया  जाना है। बूथ अध्यक्ष ऐसे व्यक्ति को बनाया जाए जो संगठन के प्रति जवाब देह और सुचारू रूप से संगठन के लिए काम करने वाले हो। वही मुख्य अतिथि विनोद सरदार ने कहा कि पूरी निष्पक्षता के साथ सच्चे और लगनशील कार्यकर्ता के साथ बूथ स्तर की टीम बनानी है। भारतीय जनता पार्टी के सबका साथ सबका विकास की बातों को जन-जन तक पहुंचना है। आईटी सेल के जिला संयोजक सुभाष चौहान ने कहा कि सभी शक्ति केंद्र प्रभारी को शक्ति केंद्र में पहुंचकर बूथ कमिटी गठित करनी है। बूथ के कार्यकर्ता के बदौलत ही आज भाजपा दुनिया में सबसे बड़ी पार्टी बनी है। मौके पर पमपोल यादव,  चंद्रशेखर यादव, राजीव रंजन, योगेंद्र ऋषिदेव, भीमसेन मंडल, रोशन कुमार, रामचंद्र पंडित, रमेश कुमार, गोतम कुमार, अरुण आनंद एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शामिल थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner