शिवनंदन प्रसाद मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय में एनसीसी कैडेट्स को मिला प्रशिक्षण।

 एनसीसी  कैडेट को प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक अमृता कुमारी 


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा


राष्ट्रीय कैडेट कोर एनसीसी कैडेट्स ग्रुप नंबर 28 शिवनंदन प्रसाद मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय मधेपुरा में प्रशिक्षण संपन्न। इस बाबत अमृता कुमारी केयरटेकर शिवनंदन प्रसाद मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय मधेपुरा ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सभी केडेट्स को अनुशासन और संस्कार के साथ सेना का ज्ञान दिलाना है। जिसमें सभी सैनिक गतिविधि का प्रशिक्षण होता है। वही प्रधानाध्यापक रमेश कुमार रमन ने बताया कि शिवनंदन प्रसाद मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय मधेपुरा परिवार राष्ट्रीय कैडेट्स हर गतिविधि में कंधा से कंधा मिलाकर कार्य कर रहे हैं और उज्जवल भविष्य का कामना करते हैं। प्रशिक्षण में आपदा प्रबंधन के हर गतिविधि के साथ आम आदमी का मदद करने के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही केडेट्स हर वक्त 17 बिहार बटालियन एनसीसी सहरसा के द्वारा हर कार्य के लिए सक्षम है। और केडेट्स राष्ट्रीय गौरव को के साथ हर वक्त देश सेवा का सोच रखते हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم