कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
मधेपुरा जिला के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के कठोतिया वार्ड नंबर 2 में गुरुवार को दिन के करीब तीन बजे चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से आधा दर्जन से अधिक घर जल कर रख हो गया। जानकारी के अनुसार शेखपुरा पंचायत के कठौतिया वार्ड नंबर 2 राम टोला में खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से घर में आग लग गई। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिस के कारण करीब आधा दर्जन घर जल कर राख हो गया। वही आग ने घर में रखे गैस सिलेंडर को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके कारण आग बुझा रहे कई युवक घायल हो गया। वही ग्रामीणों की सूचना पाकर दमकल की चार वाहन मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। इस घटना में अरविंद राम, रंजीत राम, संजीत राम, अगरजीत राम, रविया देवी, विशुनदेव राम, धीरेन्द्र राम, वकील राम, शामो राम का घर जल कर राख हो गया।इलाज करते आग बुझाने में सिलेंडर फटने से घायल लोग
सिलेंडर फटने से आग बुझाने में लगे नौ लोग जख्मी
इस अग्निकांड की घटना से गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गया। जब आग बुझाने के क्रम में नौ लोग बुरी तरह झुलस गए। ग्रामीणों ने सभी घायलों को बिहारीगंज पीएचसी में भर्ती कराया। जहां सभी का इलाज किया जा रहा है। वहीं तीन लोगों की गंभीर स्थिति देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मालूम हो कि आग लगने पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा आग बुझाया जा रहा था। अचानक गैस सिलेंडर फटने से अनिल कुमार, पप्पू ऋषि, मन्नू कुमार, दयानंद साह, मो. मुस्ताक, अमर कुमार, विपिन कुमार, उमेश राम, श्यामल राम आग की चपेट में आने से झुलस कर घायल हो गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर मो. मुस्ताक, मन्नू कुमार और श्यामल राम की गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए जेएनकेटी मेडिकल कालेज सिंहेश्वर रेफर कर दिया। उसमें से श्यामल राम की हालत अधिक नाजुक बताया जा रहा है।सीओ ने पीड़ित को 12 हजार नगद और प्लास्टिक देते
सीओ ने पीड़ितों के बीच नगद और प्लास्टिक बांटा
घटना की सूचना पाकर सीओ अविनाश कुमार, थानाध्यक्ष अमित रंजन मौके पर पहुंचे। सीओ ने पीड़ित परिवारों को प्लास्टिक तथा 12 हजार रुपए दिया। उन्होंने बताया कि अभी आवश्यक चीजें उपलब्ध करवा दिया गया है। सरकारी व्यवस्था के अनुरूप घायलों को मुआवजा का जो प्रावधान है। वह मुहैया करा दिया जाएगा।