वकील साहब के द्वारा नामांकन पर्चा भरने का काम करते
कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
पैक्स चुनाव को लेकर सिंहेश्वर प्रखंड में 3 अलग अलग नामांकन कक्ष बनाए गए थे। जिसमें आपूर्ति कार्यालय में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी चंदन कुमार की 10 सदस्यों की टीम ने नामांकन का कार्य को संभाला। जिसमें मानपुर में 7 अध्यक्ष पद पर और 24 सदस्य पद पर पर्चा भरा गया। आपूर्ति कार्यालय में मानपुर नामांकन पत्र लेते अधिकारी
मानपुर पैक्स
मानपुर में पैक्स अध्यक्ष पद पर 3 महिला 5 पुरुष सहित 8 उम्मीदवार ने नामांकन पर्चा भरा। जिसमें पुर्व पैक्स अध्यक्ष अरविंद कुमार, संजीव कुमार, आरआर अवधेश कुमार, कृष्ण देव साह, राघवेन्द्र मंडल, महिला में पुजा कुमारी, दुर्गा देवी और सरोजा पति नितेश कुमार ने नामांकन पर्चा भरा।
समान्य वर्ग में पुरूष 6 और महिला 3 ने नामांकन पर्चा भरा।शिव संतोष सिंह, राजेन्द्र पासवान, नागेश्वर मंडल, रमन कुमार सिंह, प्रभात कुमार वर्मा, अरविंद कुमार, महिला में पींकी कुमारी पति विजेंद्र साह, रानी कुमारी पति संजीव कुमार, डेजी देवी पति गजेन्द्र सिंह शामिल हैं।
वही पिछड़ा वर्ग से 2 पुरुष 2 महिला उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल किया। जिसमें सत्येंद्र मंडल, रंजय कुमार, और महिला में रंजन कुमारी पति सुमन कुमार, सरोज देवी पति नितेश कुमार शामिल हैं।
अति पिछड़ा वर्ग 3 पुरुष और 3 महिला ने पर्चा भरा। जिसमें बलराम मंडल, आशीष कुमार, भुपेंद्र ठाकुर और महिला वर्ग में सीता देवी पति प्रमोद कुमार गुप्ता, गीता देवी पति राम कुमार ठाकुर, निर्मला देवी पति ब्रह्मदेव साह शामिल हैं।
एससी-एसटी से 3 पुरुष और 2 महिला ने पर्चा भरा। जिसमें परशुराम पासवान, जवाहर ऋषिदेव, महेश राम और महिला में खुशबू कुमारी पति अर्जुन आलोक, चंद्रिका देवी पति कुंदन ऋषिदेव शामिल हैं। दुलार पीपराही पैक्स वर्तमान अध्यक्ष नामांकन किया
दुलार पीपराही पैक्स
वही दुलार पीपराही पैक्स से अध्यक्ष पद से 13 उम्मीदवार और सदस्य पद से 15 उम्मीदवार ने पर्चा भरा। जिसमें अध्यक्ष पद से 5 महिला और 8 पुरुष शामिल हैं। दुलार पीपराही अध्यक्ष पद पर गणेश यादव, प्रिस प्रकाश, नरेश कुमार निराला, प्रिंस कुमार, गजेन्द्र कुमार, अवध तांती, नितिश कुमार, गुलशन कुमार, महिला से वर्तमान अध्यक्ष रेणु देवी, अंजु देवी, अस्मीता कुमारी, अकाली देवी, आशा देवी शामिल हैं। वही समान्य सदस्य पद पर 5 महिला और 4 पुरुष में
मुकेश कुमार, चंदन यादव, धीरेन्द्र चौधरी, मनोज यादव और महिला में विध्या देवी पति शिवशंकर झा, स्मिता कुमारी पति महेश कुमार यादव, संजू देवी पति नितिश कुमार, कुंती देवी पति नागेश्वर मंडल, जयमाल देवी पति संजय यादव शामिल हैं। पिछड़ा वर्ग से 2 सदस्य 1 पुरुष मनोहर कुमार एक महिला मंजुला देवी पति गणेश यादव ने पर्चा भरा। वही अति पिछड़ा वर्ग से भी 2 उम्मीदवार एक पुरुष विनोद कुमार और एक महिला किरण देवी पति रंजीत शर्मा ने नामांकन पर्चा भरा। जबकि एससी-एसटी पद में भी 2 उम्मीदवार पुरुष से सुभाष राम महिला से रूपा देवी पति शैलेंद्र ऋषिदेव शामिल हैं। बैहरी के वर्तमान पैक्स अध्यक्ष नामांकन देत शांति कुमारी
बैहरी पैक्स
बैहरी पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए 7 उम्मीदवार और सदस्य पद के लिए 11 उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया गया।
अध्यक्ष पद पर 7 उम्मीदवार में 2 महिला 5 पुरुष शामिल हैं। पुरुष में रोहित कुमार, शंभु मंडल, धनंजय चौहान, आनन कुमार यादव, विपत साह महिला वर्ग में शांति कुमारी, संझा देवी, ने पर्चा भरा। समान्य वर्ग में 5 जिसमें 2 महिला 3 पुरुष रविन्द्र मंडल, लक्ष्मण सरदार, खुदाबक्स मिया महिला में संजन देवी पति लक्ष्मी साह, सुनीता देवी पति भरत शर्मा शामिल हैं। पिछड़ा वर्ग से भी 1 पुरुष राजकुमार ने भी नामांकन पर्चा भरा।
अति पिछड़ा से 3 उम्मीदवार 1 पुरुष में ठाकुर प्रसाद गुप्ता 2 महिला में चंद्रिका देवी, बीबी हसीना शामिल है। एससी-एसटी 1-1 आवेदन पुरुष दयाराम मुसहर और 1 राम कुमारी देवी ने पर्चा भरा।
भवानीपुर पैक्स
भवानीपुर पैक्स में अध्यक्ष पद पर 6 उम्मीदवार और सदस्य पद पर 10 उम्मीदवार ने नामांकन पर्चा भरा। जिसमें 2 महिला और 4 पुरुष शामिल हैं। जिसमें कुमारी साधना, गिरजा कुमारी वही पुरूष में मो. सलाम, प्रमोद कुमार मिश्रा, मिथलेश कुमार मार्बल ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। समान्य पद पर 3 महिला और 1 महिला जिसमें 3 पुरुष नंद लाल यादव, मो. सलीम, अरूण कुमार सिंह महिला में भवानी देवी पति भरत भारती शामिल हैं। पिछड़ा वर्ग में 1-1 उम्मीदवार अरूण यादव, ज्योति देवी पति विजय ठाकुर ने पर्चा भरा। अति पिछड़ा वर्ग से 1-1 खरकन शर्मा और शनिया खातुन पति मंजुर आलम शामिल हैं। वही एससी-एसटी वर्ग में भी 1-1 उम्मीदवार नथन सादा, राजकुमारी देवी पति डोमी सादा ने पर्चा दाखिल किया।आपूर्ति कार्यालय में सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड कल्याण पदाधिकारी चंदन कुमार, आकाश कुमार, अभिनव भारती, दीपक कुमार दिपांशु, अब्दुल कयूम, प्रिंस कुमार, अरविंद कुमार, रंजीत कुमार, ब्रह्मदेव ऋषिदेव तैनात थे।
إرسال تعليق