कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
बीपी. मंडल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग मधेपुरा के छात्रों ने एक बार फिर अपनी काबिलियत का परचम लहराया है। 2020-24 सत्र के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के दो छात्रों का चयन प्रतिष्ठित कंपनी इन्नोडाटा में सीनियर एसोसिएट पद के लिए किया गया है। इन छात्रों को सालाना 6 लाख रुपये का पैकेज ऑफर किया गया है। जो कि संस्थान के लिए गर्व की बात है।
चयनित छात्रों की जानकारी
1. हिमांशु कुमार कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग
2. मो. सफाक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग
छात्रों ने अपनी मेहनत और समर्पण से यह उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने उनकी तकनीकी जानकारी प्रोग्रामिंग कौशल और समस्या समाधान क्षमता को सराहा है। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों, और कॉलेज के ट्रेंनिंग और प्लेसमेंट विभाग को दिया है, जिन्होंने इस पूरी प्रक्रिया में उन्हें मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया।
कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार अमर ने छात्रों की इस सफलता पर खुशी जताई और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह कॉलेज और पूरे मधेपुरा जिले के लिए गर्व का क्षण है। प्राचार्य ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में और भी छात्र इस तरह की उपलब्धियां हासिल करेंगे और कॉलेज का नाम रोशन करेंगे। कॉलेज के ट्रेनिंग और प्लेसमेंट अधिकारी प्रो. निशिकांत कुमार ने बताया कि छात्रों की यह उपलब्धि संस्थान के बढ़ते कद और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि कॉलेज निरंतर प्रयास कर रहा है कि छात्रों को बेहतरीन अवसर और मार्गदर्शन मिल सके ताकि वे विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में अपना करियर बना सकें।बीपी. मंडल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, मधेपुरा बिहार इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय और विज्ञान, प्रावैधिकी और तकनीकी शिक्षा विभाग बिहार सरकार के अधीन है। यह संस्थान छात्रों को उच्चस्तरीय शिक्षा और उत्कृष्ट प्लेसमेंट के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
एक टिप्पणी भेजें