हत्याकांड में शामिल 50 हजार के ईनामी अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।


50 हजार का ईनामी बदमाश को पुलिस ने पकड़ा 


कोशी तक/ घैलाढ मधेपुरा 


मधेपुरा के परमानंदपुर थाना क्षेत्र के ध्रुव पट्टी में पांच महीने पहले हुए बालानंद पासवान हत्याकांड के आरोपी अरुण यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाश पर पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। इसकी जानकारी शनिवार को एएसपी प्रवेंद्र भारती ने अपने कार्यालय में संवाददाताओं को दी। एएसपी श्री भारती ने बताया कि 23 जून 2024 को सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र के समदा निवासी बालानंद पासवान की हत्या मधेपुरा के परमानंदपुर थाना क्षेत्र के ध्रुव पट्टी में गोली मार कर दी गई थी। इस कांड का खुलासा एसपी ने टीम गठित कर किया। इसमें मधेपुरा पुलिस और परमानंदपुर थाने की पुलिस को शामिल किया गया था। छापेमारी टीम में परमानंदपुर थानाध्यक्ष रंजन कुमार, ज्योति सिंह, सिपाही बिजेंद्र यादव, दिवाकर कुमार शामिल थे।

Post a Comment

أحدث أقدم