45.5 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार तस्कर
कोशी तक/ कुमारखंड मधेपुरा
कुमारखंड थाना अंतर्गत कुमारखंड पुलिस 45.5 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। कुमारखंड पुलिस के अनुसार गुप्त सुचना के आधर पर दिवा गस्ती के वक्त एक व्यक्ति के घर पर कुमारखंड थाना के पुलिस पदा एवं सशस्त्र बल के द्वारा विधिवत छापामारी कर 45.5 ग्राम स्मैक बरामद कर केवटगामा वार्ड नंबर 14 निवासी अनिल यादव के 36 वर्षिय पुत्र अवधेश कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। और कांड संख्या 322/ 24 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार अपराधकर्मी का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। छापामारी दल में शामिल एसआई दीनानाथ सिंह, थाना सशस्त्र बल शामिल थे।