कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
सिंहेश्वर के सबसे चर्चित डोमी साह हत्याकांड में उसके पुत्र भाजपा जिला महामंत्री अभिषेक कुमार साह के आवेदन पर 5 नामजद और 7 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मालूम हो कि गुरुवार को बीजेपी के जिला महामंत्री अभिषेक कुमार साह के पिता लगभग सवा 5 बजे जजहट सबैला चौक से घर आने के दौरान अशोक साह के किराना दुकान के आगे दो बाईक पर सवार 5 लोगों में संजय साह और उसका पुत्र राहुल कुमार, अरविंद साह उर्फ पिंटू साह और उसका पुत्र प्रिंस कुमार तथा शंभु साह ने आगे से रोक कर गोली मार दिया। इसी बीच वहा 5 से 7 सहयोगी आया और बोला मर गया भागो। तब सभी ने हथियार लहराते हुए सिंहेश्वर की और फरार हो गया। उन्होंने बताया की पिता जी के आवाज पर हमलोग दौड़ कर वहा पहुंचे सभी भाग रहे थे। इन लोगों को दिन में भी घर के आस पास देखा गया था। सभी लोग पिता जी को लेकर रेफरल जेएनकेटी मेडिकल कालेज पहुंचे जहा प्राथमिक उपचार पिता जी को रैफर कर दिया। जिसे लेकर डीएमसीएच ले गये जहा उनकी मौत हो गई। वही पर पोस्टमार्टम के बाद घर वापस आए।अपने पिता को मुखाग्नि देते भाजपा महामंत्री अभिषेक
अभिषेक कुमार ने दी पिता को मुखाग्नि
रामनारायण साह के शव सुबह 7 बजे के करीब घर पहुंचते ही परिजनों में मातम छा गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। वही इस दौरान जिला के कई दिग्गज नेता वहा पहुंचने लगे। और उनके अंतिम यात्रा में भी शामिल हुए। श्री साह को उनके बड़े पुत्र अभिषेक कुमार ने मुखाग्नि दी। मौके पर विधायक चंद्रहास चौपाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, राहुल यादव, क्रीड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आभाष झा, प्रदेश मंत्री स्वदेश यादव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अमोल राय, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सिंहेश्वर संतोष मल्लिक, मधेपुरा अनमोल कुमार मंडल, शंकरपुर सुदीप ठाकुर, चौसा अवधेश मंडल, कुमारखंड विनय साह, मधेपुरा नगर अध्यक्ष शशी यादव, मुरलीगंज ग्रामीण अध्यक्ष सुनिल सिंह, नगर अध्यक्ष मनोज मंडल, दिलिप कुमार दीपक, सुभाष चौहान, अरूण ऋषिदेव, विनोद सरदार, जदयू के तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव दीपक यादव, प्रमुख इस्तियाक आलम, उप प्रमुख मुकेश यादव, सरपंच प्रतिनिधि अर्जुन मंडल, डा. ललन प्रसाद आद्री, सहित सैकड़ों लोग शामिल थें।
إرسال تعليق