रामपुर नदी के पास मिला नितिश कुमार का शव
कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के लालपुर सरोपट्टी पंचायत स्थित वार्ड नंबर 1 के गुलतारा छठ घाट पर गुरुवार को पानी में डूबे युवक का शव 48 घंटे बाद पटोरी पंचायत के रामपुर वार्ड नंबर 10 में नदी किनारे मिला। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों के परिवार के लोगों को मिली सभी शव स्थल पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। और पहचान होते ही सभी परिजन विलाप करने लगे। मालूम हो कि गुरुवार को छठ घाट साफ करने के दौरान वार्ड नंबर 1 निवासी शंभू साह का 24 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार गहरे पानी में चला गया। जिसे लगातार पानी में ढूंढने का प्रयास किया गया लेकिन वो नहीं मिला। आखिर में 48 घंटे बाद शव अपने आप रामपुर में नदी किनारे मिला। शव को देखते ही स्थानीय लोगों में खलबली मच गई। इस बीच लालपुर से आए मृतक के परिजनों ने शव का पहचान किया। स्थानीय ग्रामीण ने बताया कि मृतक अपने पिता का इकलौता पुत्र था। जिसका एक बहन भी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस शव स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए परिजनों को सौंप दिया। शव के मिलते ही परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।
एक टिप्पणी भेजें