उमंग 2024-25: उत्साह और जोश से भरी खेल महोत्सव की शानदार शुरुआत"

Dr.I C Bhagat
0

 उमंग 2024-25 खेल महोत्सव का उद्घाटन करते प्राचार्य 


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा


उमंग 2024-25 खेल महोत्सव की शुरुआत  बीपी. मंडल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग मधेपुरा में बहुत ही उत्साह और जोश के साथ शुरुआत हुई। यह कार्यक्रम 26 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगा। जिसमें कॉलेज के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में प्रतिस्पर्धा करेंगे। पहले दिन की शुरुआत एक औपचारिक उद्घाटन 12 बजे एक समारोह से हुई। इस समारोह की शुरुआत आवाहन से हुई। जिसमें प्राचार्य ने उमंग पोस्टर का अनावरण किया। जो खेल उत्सव की शुरुआत का प्रतीक था। इसके बाद प्राचार्य प्रो. अरविन्द कुमार अमर, खेल प्रभारी प्रो. मुरलीधर प्रसाद सिंह; संयुक्त खेल प्रभारी डा. अजय कुमार एवं सभी प्राध्यापकगण के द्वारा दीप प्रज्वलन समारोह हुआ। और इस प्रकार आयोजन को आधिकारिक रूप से शुरू किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य को खेल प्रभारी द्वारा सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने अपने संबोधन में छात्रों के बीच टीम वर्क और सहनशीलता को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया। जबकि प्रोफेसर मुरलीधर प्रसाद सिंह ने सभी को उत्साहपूर्वक भाग लेने और उमंग की भावना को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।उमंग महोत्सव में अपनी कला का प्रदर्शन करते छात्राएं 

पहले दिन क्रिकेट, वॉलीबॉल, और बैडमिंटन में तेज-तर्रार मैच हुए। क्रिकेट में वर्सेटाइल ने इमर्जिंग इलेवन का सामना किया। जो एक प्रतिस्पर्धात्मक मैच था जिसमे वर्सेटाइल ने 8 विकेट से जीत हासिल की। वॉलीबॉल में तीन रोमांचक मैच खेले गए। जिनमें लड़कियों की वॉलीबॉल टीम ने सबसे पहले अपनी ताकत दिखाई। इसके बाद एस डाइनस्‍टी ने फायर नाइन का सामना किया। जबकि स्पाइकर वॉरियर ने ब्लॉक-बस्टर्स के खिलाफ खेला। इन मैचों में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। शाम को बैडमिंटन मैच हुआ, जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी चुस्ती और सटीकता का शानदार प्रदर्शन किया। और दर्शकों को रोमांचक खेल का आनंद लिया।क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते अतिथि 

पहले दिन का दर्शक वर्ग बेहद उत्साही था। जिसमें छात्र और छात्राओं ने अपने खिलाड़ियों का समर्थन करने के लिए मैदान में भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज की। दर्शकों की जोश पूर्ण चीयरिंग ने मैचों को और भी रोमांचक बना दिया। चाहे वह क्रिकेट के तनावपूर्ण पल हो, वॉलीबॉल हो या बैडमिंटन का रोमांचक मुकाबला हो, हर खेल में दर्शकों का उत्साह साफ नजर आया। प्रतिभागियों, कोचों, और दर्शकों की प्रतिक्रियाएं उमंग की असली भावना को दर्शाती हैं। जिसमें सभी ने प्रतियोगिता और खेलों की भाईचारे की भावना को साझा किया। सभी खेलों को सुचारु रूप से आयोजित करने के लिए स्वयं सेवकों, कुमार गौरव, ऋषिकेश कुमार, शिवराज आनंद, विशाल कुमार पासवान, मानस कुमार सिंह, हिमांशु कुमार, आकांक्षा गुप्ता, अनन्या कुमारी, कन्हैया कुमार झा, गुड्डू पटेल, तान्या रागिनी, केशरी नंदन, राजन कुमार, सक्षम अरोरा एवं अन्य स्वयं सेवकों ने अपना-अपना योगदान दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner