कोशी तक/ बिहारीगंज मधेपुरा
बिहार पुलिस मुख्यालय बिहार, पटना एवं पुलिस उप महानिरीक्षक कोशी के आदेशानुसार अपराध नियंत्रण एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी हेतु मधेपुरा पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक मधेपुरा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उदाकिशुनगंज के नेतृत्व में बिहारीगंज थानाध्यक्ष अमित रंजन एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर बिहारीगंज स्थित गुदरी बाजार गोढ़ियारी मुहल्ले से अवैध मादक पदार्थ स्मैक 102.65 ग्राम, एक डिजिटल तराजू, चार एन्ड्रॉयड मोबाईल एवं 10 हजार 315 रूपया बरामद कर चार अभियुक्त 01. बजरंग कुमार उम्र 20 वर्ष पिता स्व. घोलट सहनी, 02. चन्दन कुमार उम्र 22 वर्ष पिता-मनोज साह दोनों सा. थाना-बिहारीगंज जिला-मधेपुरा, बाहरी राज्य के तस्कर 03. राजू मंडल उम्र करीब 35 वर्ष पिता-सुनील मंडल एवं 04. जयश्री मंडल उम्र करीब 30 वर्ष पति राजू मंडल दोनों सा. अमरिदी थाना जिला मालदा पश्चिम बंगाल को विधिवत गिरफ्तार किया गया हैं। इस आलोक में बिहारीगंज थाना काण्ड संख्या 391/24, दिनांक 20.11.2024, धारा 08 (सी) / 21 (बी) एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत कांड दर्ज किया गया हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में से बजरंग कुमार का पूर्व का अपराधिक इतिहास रहा है। तथा अन्य का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा हैं।