हत्या की घटना में शामिल दो प्राथमिकी नामजद अभियुक्त को 10 घंटा के अंदर किया गिरफ्तार

 

10 घंटे के अंदर रामचंद्र मेहता हत्याकांड में शामिल पिता पुत्र गिरफ्तार 


कोशी तक/ आलमनगर मधेपुरा 


1 नवंबर शुक्रवार को रात्रि में आलमनगर थानान्तर्गत भागीपुर के रामचन्द्र मेहता को अपराधकर्मियों द्वारा उनके घर पर सोये अवस्था में गोली मारकर हत्या के मामले मृतक की पत्नी किरण देवी के आवेदन पर आलमनगर थाना में मामला दर्ज कर प्रा. अभियुक्त संजीव कुमार मेहता एवं अन्य 03 नामजद के विरूद्ध कांड दर्ज कराया गया है। डीएसपी अविनाश कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष आलमनगर अखिलेश कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी तथा कर्मी का टीम बनाकर त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त घटना के 10 घंटा के अन्दर कांड में संलिप्त प्रा.ना.अभि. भागिपुर निवासी देव नारायण मेहता के पुत्र अवधेश मेहता और अवधेश मेहता के पुत्र संजीव मेहता को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा हैं। घटना में संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं। छापामारी  में शामिल थानाध्यक्ष आलमनगर अखिलेश कुमार, एसआई आशुतोष त्रिपाठी, थाना के सशस्त्र बल एवं कर्मी शामिल थे।

Post a Comment

أحدث أقدم