चोरो का तांडव शुरू एक ही रात तीन घरों में चोरी

 एक रात में 3 घरों में चोरी, 12 लाख की चोरी का अनुमान 


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा 


नगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर दो में एक ही रात 3 अलग अलग घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। चोरी की घटना में नकदी सहित 12 लाख से अधिक के जेवरात की चोरी होने का अनुमान लगाया जा सकता है। जानकारी अनुसार सेवानिवृत अभियंता राघवेंद्र झा जो अपने घरवालों के साथ पटना में इलाज करा रहे हैं। चोर ने पहले उस बंद पड़े घर को अपना निशाना बनाया। चोर ने उसके बाद लगातार मुकुंद झा के बंद पड़े घर में ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया और 36 हजारा नगद सहित 5 लाख का जेवर चुरा लिया। पीड़ित की मां और पत्नी उज्जैन की यात्रा पर है। जो घटना की जानकारी मिलने के बाद रास्ते से ही यात्रा पूरे किए बिना लौट गए हैं। वहीं तीसरी घटना सेवानिवृत शिक्षक देवशंकर झा के यहां हुई। चोरों ने यहां शिक्षक के पत्नी और पुत्रवधु के घर से करीब 3 से 4 लाख का जेवरात चुरा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और आस पड़ोस के लोगों से घटना की जानकारी लिया। इस बाबत थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है। आवेदन मिलते ही अग्रतर करवाई की जाएगी।

Post a Comment

أحدث أقدم