डीएम वैशाली के अभद्र व्यवहार के विरोध में सिंहेश्वर के अंचल कर्मियों ने विरोध स्वरूप काली पट्टी बांध कर काम किया।

Dr.I C Bhagat
0

 काली पट्टी बांध कर वैशाली के डीएम की अभद्रता का विरोध करते राजस्व कर्मी।


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा 


अंचल कार्यालय सिंहेश्वर में सीओ नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में संघ के निर्देशानुसार वैशाली डीएम के अभद्र व्यवहार के विरोध में सभी राजस्व कर्मियों ने काली पट्टी बांध बांध कर काम किया। इस बाबत बिहार राजस्व सेवा संघ बिरसा ने वैशाली जिले में कार्यरत अंचल और राज्स्व अधिकारियों पर जिलाधिकारी द्वारा लगातार अनुचित और अपमानजनक व्यवहार के कारण अधिकारियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है।हाल ही में जिलाधिकारी द्वारा सार्वजनिक मंच पर अधिकारियों को अपशब्द कहे गए। जिनमें उन्हें  चोर, हरामी, बेहूदा और साला-बिहारी लोग जैसे अमर्यादित शब्दों का उपयोग किया गया। इस बाबत संघ ने बताया की 25 अक्टूबर 2024 को दो राजस्व कर्मचारियों को थाने में लगभग 9 घंटे तक बैठा कर रखा गया। और अंचल अधिकारी की गिरफ्तारी का निर्देश भी दिया गया। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न अधिकारियों को धमकाते हुए उनकी कार्यशैली में हस्तक्षेप किया जा रहा है। जिससे कार्यस्थल पर भय और असुरक्षा का माहौल उत्पन्न  हो गया है। इस प्रताड़ना के परिणामस्वरूप कई महिला अधिकारी अत्यधिक तनाव से गुजर रही हैं। और कई अपने पारिवारिक जीवन में अस्थिरता का सामना कर रही हैं। अत्यधिक दबाव और कार्यभार के कारण एक महिला अधिकारी दो बार गर्भपात का शिकार हो चुकी है। और कुछ अधिकारी अवसाद से ग्रस्त है। जिससे न केवल उनका व्यक्तिगत जीवन प्रभावित हुआ है बल्कि नारी सशक्तिकरण के मूल सिद्धांतों पर भी प्रश्नचिह्न लग गया है।

बिहार राजस्व सेवा संघ ने यह निर्णय लिया है कि जब तक जिलाधिकारी वैशाली का स्थानांतरण नहीं किया जाता तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। आगामी चरण के अंतर्गत, कल सभी अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी, ब्लॉक स्तरीय अन्य पदाधिकारीगण, राजस्व कर्मचारी, अंचल अमीन, कार्यालय कर्मी काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। जिससे वे अपने विरोध को सरकार और समाज के समक्ष दर्ज करा सकें। संघ ने कहा हमारी मांग है कि जिलाधिकारी वैशाली का अविलंब स्थानांतरण किया जाए। ताकि सभी राजस्व अधिकारियों के कार्यस्थल पर एक सकारात्मक, सम्मानजनक और सुरक्षित माहौल सुनिश्चित किया जा सके और वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन बिना किसी भय और दबाव के कर सकें। मौके पर सीओ नवीन कुमार सिंह, कर्मचारी सह सीआई रविन्द्र कुमार, डाटा इंट्री आपरेटर अच्युतानंद झा, लिपीक अमीत कुमार, कर्मचारी लाल कृष्ण लाल, विकास कुमार, पुजा कुमारी, आपरेटर छोटु कुमार सुमन, मिथुन कुमार साह, प्रींस कुमार मौजूद थें। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner