प्रेम प्रसंग में हुई थी अमरनाथ मंडल की हत्या। चार आरोपी गिरफ्तार

Dr.I C Bhagat
0

 अमरनाथ मंडल हत्याकांड में नामजद 4 अभियुक्त गिरफ्तार 


कोशी तक/ उदाकिशुनगंज मधेपुरा 


उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के श्याम दरगाह के पास अमरनाथ मंडल हत्याकांड का पुलिस ने  खुलासा किया। मामले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में मृतक के पिता सुबोध मंडल ने ग्वालपाड़ा थाना में 4 नामजद समेत अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था। ग्वालपाड़ा थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने डीएसपी अविनाश कुमार के निर्देश पर चार आरोपी को थाना क्षेत्र के परसी गांव से शुक्रवार की रात्रि गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। डीएसपी अविनाश कुमार ने शनिवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि प्रेम प्रसंग में अमरनाथ मंडल हत्या हुई थी। जिसमें तीन आरोपी परसी झिटकिया वार्ड नंबर 1 से अभिलाषा देवी, सौरभ मंडल, दिनेश मंडल को अरार थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी संतोष यादव को सहरसा जिले के पतरघट थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपी के आपराधिक इतिहास को पुलिस खंगाल रही है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस को एक बाइक, एक मोबाइल और गमछा बरामद हुआ है। इस छापेमारी दल में ग्वालपाड़ा थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान, पुअनि धर्मेंद्र कुमार, हवलदार एचएन सिंह, सिपाही गुड्डू कुमार, जितेंद्र राम समेत अन्य पुलिस बल शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner