मां अंबे की विदाई शोभायात्रा यात्रा निकाली गई
विदाई की शोभा यात्रा में जमकर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कोशी तक/ मुरलीगंज मधेपुरा
आस्था और पूरे विधि विधान के साथ चलने वाले महापर्व नवरात्र, दुर्गा पूजा समापन के बाद 12 अक्टूबर को संध्या 7 बजे से ही मुरलीगंज बड़ी दुर्गा मंदिर सहित रेलवे स्टेशन दुर्गा मंदिर एवं गोल बाजार ठाकुरबारी मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन को लेकर, श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। लोग माता का दर्शन कर एक झलक पाने को उत्साहित दिखे। मंदिर कमेटी से जुड़े कार्यकर्ता प्रतिमा विसर्जन के लिए पूरी तरह तैयार दिखे। मुरलीगंज प्रशासन की ओर से विसर्जन को लेकर चक चौबंद व्यवस्था की गई थी। लोगों की भीड़ को देखते हुए महिला एवं पुरुष पुलिस बल के जवान तैनात रहे। नम आंखों से लोगों मुरलीगंज के श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को विदा किया। मौके पर मुरलीगंज के गणमान्य लोग शामिल थे।
अंशु भगत की रिपोर्ट
إرسال تعليق