नया सवेरा फाउंडेशन ट्रस्ट ने छठव्रतीयों के बीच साड़ी का वितरण किया।


नया सवेरा फाउंडेशन की अध्यक्षा कोमल कुमारी ने छठव्रतीयों के बीच साड़ी वितरण करते।
साड़ी के लिए उमड़ी छठव्रतीयों की भारी भीड़ 


 कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा 


सिंहेश्वर के दुर्गा चौक पर उमा डेंटल किल्नीक में नया सवेरा फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वारा गरीब और निसहाय महिलाओं को छठ पर्व के अवसर पर सभी छठव्रतीयों के बीच साड़ी का वितरण किया। इस दौरान फाउंडेशन के अध्यक्षा सह समाजसेवी कोमल कुमारी ने बताया की हमारी ट्रस्ट के द्वारा पर्व त्यौहार पर मुलभुत सुविधाओं से वंचित गरीब और निसहाय के बीच कोई ना को सामाग्री का वितरण किया जाता है। इसी उद्देश्य के लिए हिन्दूओं का महापर्व छठ पुजा के लिए छठव्रतीयों के बीच साड़ी का वितरण किया गया। साथ ही श्रीमति कोमल कुमारी ने बताया की ऐसे गरीब और निसहाय लोग जो अपनी पुत्री की शादी में सक्षम नही है। उसे यथा संभव आर्थिक रूप से मदद किया जाएगा। नया सवेरा फाउंडेशन ट्रस्ट लगातार लोगों की सेवा बढ़-चढ़ कर कर रही है। उन्होंने कहा हमारा उद्देश्य गरीबों और समाज से वंचित अभाव से ग्रसित लोगों की मदद करना है। हाल में ही दरभंगा, भागलपुर , नवहट्टा, पुरैनी, भपटियाही, पैना, में बाढ़ पीड़ितों को भोजन की व्यवस्था के लिए सुखा राशन का वितरण किया गया। यह सिर्फ इन  जगहों में ही नही बिहार में अति प्रभावित जगहों पर जा जा कर गरीबों  के बीच लोगों का मदद कर रही हु। आज भी 251 छठव्रतीयों के बीच साड़ी का वितरण किया गया। मौके पर समाजसेवा में कदम से कदम मिलाकर चलने वाले उनके पति डा. अनुराग अक्षय, फाउंडेशन के सदस्य सिंटु कुमार, निलम देवी मौजूद थी।

Post a Comment

أحدث أقدم