स्मार्ट मीटर को लेकर प्रदर्शन करते राजद कार्यकर्ता
कोशीतक/आलमनगर मधेपुरा
प्रखंड मुख्यालय परिसर में राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा की अध्यक्षता में राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस बाबत आलमनगर महागठबंधन से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी इंजीनियर नवीन निषाद ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एवं बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के आवाहन पर बिहार के सभी प्रखंड मुख्यालय में स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में एकदिवसीय धरना का आयोजन करने के अभियान को लेकर घरना प्रदर्शन किया। जिसको लेकर आज प्रखंड परिसर मुख्यालय में राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा स्मार्ट मीटर के नाम पर गरीबों का खून चूसने का जो काम सरकार के द्वारा किया जा रहा है। इसका राजद जोर दार तरीके से विरोध करता है। और इसके विरोध में लगातार प्रदर्शन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार प्रीपेड मीटर को बंद करे। प्रीपेड स्मार्ट मीटर गरीबों के लिए नहीं है। पैसा नहीं रहने पर बिजली कट जाती है। जब उस समय पास में पैसा नहीं रहेगा तो बिजली कैसे रहेगी। अभी तो बिजली बिल अगले महीने में जमा कर देते हैं। लेकिन इसमें ऐसा नहीं है। बिजली कट जाने के बाद हमलोग अंधेरे में रहने के लिए मजबूर हो जाएंगे। राजद पहले से यह आवाज उठाती रहीं है। स्मार्ट मीटर में कई खामियां हैं। सरकार को इसे वापस लेने पर विचार करना चाहिए। मौके पर दुर्गेश शर्मा, जयंत कुमार शर्मा, संतोष कुमार, नीतीश कुमार, राजेश्वर यादव, प्रभास कुमार यादव, बृजकिशोर यादव, राजेश कुमार, प्रमोद पासवान, सुमन कुमार यादव, अशोक सिंह निषाद, नरेंद्र कुमार सिंह, सुभाष प्रसाद गुप्ता, संजीव कुमार, श्याम सुंदर शर्मा, अक्षय कुमार मंडल, सोनू कुमार सिंह, मनोरंजन कुमार सिंह, विनोद कुमार यादव, मो. साहिल आलम, मो. शहादत सहित कई राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।
आलमनगर से कन्हैया महाराज की रिपोर्ट
إرسال تعليق