चाकू मारकर घायल करने वाला मुख्य आरोपी चंदन सिंह उर्फ बौआ सिंह गिरफ्तार।

 विनोद सिंह को चाकू से हमला करने वाला अपराधी चंदन गिरफ्तार 


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा 


सुखासन चकला वार्ड नंबर 6 निवासी विनोद कुमार सिंह का पुत्र मनीष कुमार ने थाना मधेपुरा में एक आवेदन दिया। जिसमें बताया की 12 अक्टूबर को बीते रात्री चंदन सिंह उर्फ बौआ सिंह सहित 6 आरोपी एक जुट होकर आवेदक के दरवाजे पर पहुचकर इनके पिता बिनोद सिंह को मारपीट करते हुए चाकू से वार कर जख्मी कर दिया था। स्थानीय लोगों के द्वारा जख्मी को ईलाज हेतु सदर अस्पताल मधेपुरा ले जाया गया। प्राप्त आवेदन के अलोक में थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार के प्राप्त सूचना को गंभीरता से लेते एसआई जोहन हंसदा सहित थाना के अन्य पुलिस कर्मी के साथ  घटना कारित करने वाले अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की। छापामारी के क्रम में मंगलवार को घटना कारित करने वाला मुख्य आरोपी सुखासन चकला निवासी वार्ड नंबर 8 गोपाल सिंह उर्फ चंदन सिंह उर्फ बौआ सिंह गिरफतार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। शेष अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم