कार्यकर्ता मिलन समारोह को संबोधित करते विधायक चंद्रहास
कार्यक्रम में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़
कोशी तक/ कुमारखंड मधेपुरा
राजद कार्यकर्ताओं ने सिंहेश्वर विधायक चंद्रहास चौपाल के जीत के साढ़े चार साल बाद रविवार को गाजे बाजे के साथ माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रखंड राजद की ओर से एनपी इंटर कॉलेज कुमारखंड में राजद कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। प्रखंड राजद अध्यक्ष अरुण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पंचायत अध्यक्ष शशि कुमार द्वारा आगंतुक मुख्य अतिथि विधायक समेत जिला एवं विभिन्न प्रखंड समेत सभी पंचायत से आये कार्यकर्ता एवं समर्थकों का स्वागत किया। इस अवसर पर सिंहेश्वर विधायक श्री चौपाल ने कार्यकर्ताओं से क्षमा मांगते हुए कहा कि मै राजद का सच्चा और इमानदार सिपाही हू। व्यस्तता के कारण आप सबों से इतने दिन दूर रहा जो हमारी गलती थी। अब आप सभी के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर चलुंगा। आपके हर दुःख दर्द में प्रखंड अध्यक्ष के साथ मिलकर दूर करने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा मुझे भाजपा द्वारा दल बदलने के लिए करोड़ों का प्रलोभन दिया गया। लेकिन मैं पार्टी का ईमानदार सिपाही होने के नाते ईमान का सौदा नहीं किया। अब आपके साथ मिलकर पार्टी की सेवा में रहूंगा। उन्होंने कहा मैं सभी पंचायतों में एक-एक रात का समय दूंगा और उस पंचायत के जनता मालिक से मिलकर उनकी समस्या को सुनूंगा। और प्रखंड अध्यक्ष के साथ मिलकर उसका निदान करूंगा|वही संगठन प्रभारी ने कहा कि मेरे मौजूदगी में कार्यकर्ता सम्मलेन आयोजित हुआ है और हजारों की संख्यां में कार्यकर्ता उपस्थित हैं। इसकी जानकारी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दूंगा। इसके लिए प्रखंड अध्यक्ष धन्यवाद के पात्र हैं। मौके पर कहा कि बूथ स्तरीय 15 सदस्यों की कमिटी के गठन की बात कही और अत्यंत पिछड़ा एवं दलित वर्ग के लोगों को अधीक से अधीक सदस्य बनाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. वेदप्रकाश समेत पंचायत अध्यक्ष परमेश्वर यादव, उमाकांत यादव, चंदर यादव, मो. जब्बार, मो. रब्बान, मो. कलीम, जयराम यादव, मो. मुर्तुजा, राजीव कुमार समेत राजद जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ.विश्वबंधु बादल, राजद नेता रतन यादव, जिला ई. प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ई. वीरेंद्र कुमार, देव नंदन यादव, अशोक यादव, पन्नालाल यादव, सतेन्द्र यादव, नरेश शर्मा, मुखिया वीरेंद्र शर्मा, अररिया से आये जयकुमार चौपाल, भीम शंकर सिंह, सिकन्दर यादव ने कार्यक्रम को संबोधित किया। मौके पर जिला कमिटी के चन्द्र वंश यादव, बालकृष्ण उर्फ ढबलु यादव, किशोर यादव, राम लखन निराला, नीरज ऋषिदेव, सुरेन्द्र शर्मा, बिजेंद्र कुमार यादव, अशोक ठाकुर, कौशल यादव, मिथिलेश ऋषिदेव, जवाहर मंडल, पप्पू कुमार सिंह, बिजेंद्र शर्मा, चुन चुन यादव आदि मौजूद थे।