विश्व नशा उन्मूलन व कल्याण मिशन ने गांधी जयंती पर गांधी पार्क सिंहेश्वर में गांधी को याद किया।


गांधी पार्क सिंहेश्वर मनाई गई गांधी जयंती 


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा 


सिंहेश्वर प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी पार्क में विश्व नशा उन्मूलन व कल्याण मिशन के राष्ट्रीय संस्थापक संत गंगादास की अध्यक्षता में गांधी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर संत गंगादास ने कहा महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 ई को गुजरात राज्य के काठियावाड़ जिले के पोरबंदर नामक स्थान में हुआ था। उनके माता का नाम पुतलीबाई और पिता का नाम करमचंद गांधी था।महात्मा गांधी के बचपन का नाम मोहनदास था। उन्होंने उनके आदर्श पर चलने का आहवान किया। और युवाओं से स्वस्थ जीवन जीने की कामना की। और नशा का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित की। समाजसेवी साहित्यकार जय नारायण पंडित ने कहा  महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन, स्वदेशी आंदोलन, चंपारण आंदोलन, नमक सत्याग्रह इत्यादि चलाया। गांधी जी को राष्ट्रपिता की उपाधि सुभाष चंद्र बोस ने दी थी। वही महात्मा की उपाधि रविंद्र नाथ टैगोर ने दी थी। राजकुमार शुक्ल ने गांधी को बापू कहा था। श्री पंडित ने कहा हमारे देश की युवा पीढ़ी नशा का शिकार हो रही है। नशा के सेवन से आर्थिक, मानसिक और शारीरिक क्षति होती है। युवा पीढियों को हमें ज्ञान के द्वारा नशा के दुष्परिणामों को समझाना चाहिए। हमें मेहनत और अच्छा कर्म करना चाहिए। गांधी जी के जयंती के अवसर पर हमें उनके विचारों को आत्मसात करना चाहिए। मौके पर उपस्थित समाजसेवी बेचन पोद्दार, दीपक कुमार,अभिषेक साह, सुभाष चौहान, संतोष मलिक, पंपल यादव,अनमोल मंडल, मो. सोहराब, संजीत राय, रमाशंकर तिवारी, सुबोध मंडल, सुभाष भगत, उमेश भगत, राजा साह, कामेश्वर सिंह, पवन सिंह, विनोद कुमार, रमेश सोनी, डा. ललन, शिक्षक मनीष कुमार, चंदन कुमार, मिथुन कुमार, विपिन कुमार, दीपक कुमार इत्यादि मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने