जन सुराज पार्टी की दलसिंहसराय नगर परिषद की कमिटी हुई घोषित, बिनोद कुमार बनाए गए नगर अध्यक्ष

जन सुराज दलसिंहसराय के नगर अध्यक्ष बने विनोद कुमार  सिंह 


कोशी तक/ दलसिंहसराय समस्तीपुर


शुक्रवार को जन सुराज पार्टी की दलसिंहसराय नगर परिषद कार्यवाहक समिति घोषणा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर एवं ज़िले के कई अहम नेता बैठक में नज़र आए। नगर अध्यक्ष के तौर पर पूर्व सरपंच बिनोद कुमार, संगठन महासचिव महमूद आलम, युवा अध्यक्ष आदर्श कुमार, महिला अध्यक्ष कुमारी राजश्री, सोशल मीडिया प्रभारी मनीष राज को बनाया गया। 

इसके अलावा प्रखंड में मुख्य प्रवक्ता सुधीर कुमार समेत सात उपाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा, लाल बाबू रजक, मो. मेहंदी हसन, ब्रह्मदेव महतो, टुनटुन महतो, और अंजू शर्मा को बनाया गया। प्रवक्ता के पद पर प्रेमनाथ पासवान को मनोनित किया गया। 

साथ ही पांच सदस्यीय नगर अभियान समिति का गठन भी किया गया है। जिसकी अध्यक्षता अनिल कुमार चौधरी द्वारा की जाएगी। जिसमें सुरेंद्र प्रसाद सिंह, मो. ज़ाकिर अंसारी, नितीश कुमार और मिंटू पासवान को सदस्य बनाया गया। 

घोषणा कार्यक्रम में जन सुराज के ज़िला के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहें। प्रदेश इकाई के सदस्य विजय वत्सायान, श्याम गिरी, जिलाध्यक्ष चंद्रमणि सिंह, ज़िला महिला अध्यक्ष रिंकी कुमारी, ज़िला अभियान समिति संयोजक निरंजन ठाकुर, ज़िला किसान अध्यक्ष साकेत सिंह, अभियान समिति अनुमंडल संयोजक उमेश पासवान, अनुमंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र दास, दलसिंहसराय प्रखंड अध्यक्ष राज नारायण सिंह, ज़ुबैर आलम समेत कई बड़े दिग्गज राजनीतिक चेहरे कार्यक्रम में शामिल हुए। चुनाव के बाद अपनी खुशी व्यक्त करते नवनिर्वाचित पदाधिकारियों 


नवनियुक्त दलसिंहसराय नगर अध्यक्ष बिनोद कुमार ने जन  सुराज के सुत्रधार प्रशांत किशोर को धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं जन सुराज पार्टी द्वारा मिली इस ज़िम्मेदारी का पूरी इमानदारी एवं निष्ठा से निर्वहन करूंगा और संगठन को आगे लेकर जाऊंगा। मुख्य प्रवक्ता सुधीर कुमार ने कहा कि जन सुराज पार्टी अन्य पार्टी से अलग है हम जाति धर्म की नहीं बल्कि बिहार के लोगों, शिक्षा, रोजगार एवं विकास के मुद्दे से उभर रहे है। जनता विकल्प चाहती है और जन सुराज में वो विकल्प बनने की क्षमता है। आपको बता दे कि हाल ही में 2 अक्टुबर को प्रशांत किशोर ने अपनी जन सुराज पार्टी की घोषणा की है। बिहार की चार सीटों पर होने वाले उप चुनाव में पार्टी पहली बार हिस्सा ले रही है। अब देखना होगा राजनीतिक सलाहकार प्रशांत किशोर अपनी पार्टी को किस मुकाम तक ले जा पाते है।

Post a Comment

أحدث أقدم