शहर की सभी छठ घाटों को बनाया जाए साफ, सुन्दर और स्वच्छ :- कुमारी विनीता भारती

Dr.I C Bhagat
0

 

कार्यपालक पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपते पुर्व पार्षद विनीता भारती 


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा


प्रदेश उपाध्यक्ष राजद सह पूर्व पार्षद सह पुर्व मुख्य पार्षद प्रत्याशी मधेपुरा नगर परिषद कुमारी विनीता भारती ने मधेपुरा नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी से मिलकर नगर की समस्याओं से अवगत कराई और आगामी छठ पर्व को लेकर छठ घाटों की साफ - सफाई की मांग की।

कुमारी विनीता भारती ने कही की बिहार के सबसे बड़ा लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा अब बस होने ही वाली है लेकिन मधेपुरा नगर परिषद अभी तक छठ घाटों की साफ - सफाई का कार्य नाम मात्र ही कर पाई है।

 उन्होंने कहा इस मांग पत्र के माध्यम से बताना चाहती हुं की हमारे देश में नदियों को भगवान का दर्जा दिया गया है। हमारे मधेपुरा नगर परिषद स्थापना काल से साफ - सफाई उपरांत कुडे- कचड़े को चारों तरफ फैली नदिया में ही फेंका जाता है। जिससे हमारी सारी नदिया अब कचड़े की ढेर वाली नदिया बनकर रह गई है। उन्होंने बताया की कई बार कार्यपालक पदाधिकारी और जिला पदाधिकारी को मांग पत्र के माध्यम से अवगत कराते आई हूं। लेकिन अभी तक कुडे- कचड़े को नदियों में ही डाला जा रहा है। जो अत्यंत ही निंदनीय और चिंताजनक है। इस मांग पत्र के माध्यम से यह मांग करती हूं की आपके ही कार्यकाल में अगर मधेपुरा नगर परिषद का कचड़ा नदिया में नहीं फेंक कर कही डंपिंग स्थल पर फेका जाए तो वर्षो- वर्षो तक यहा की जनता आपको याद करेंगी। वही समस्या जिले वासियों को दीपावली और छठ की शुभकामनाएं दी।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner