सोशल मिडिया पर रील बना रहा था। गिरने से हुई मौत
कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
सोशल मीडिया पर रील बनाने की सनक इतनी बढ़ गई है कि लोग नियम-कानूनों की धज्जियों को उड़ाने से लेकर अपनी जान को भी जोखिम में डाल दे रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के आगरा से सामने आया है। जहां रील बनाने के चक्कर में युवक के साथ बड़ा हादसा हो गया। लोहे की जाल से युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आगरा में स्थित नमक की मंडी के जौहरी प्लाजा का यह वीडियो बताया जा रहा है। युवक शनिवार की सुबह अपने चार साथियों के साथ जौहरी प्लाजा में दुकान खोलने के लिए गया था। उसके साथियों में एक लड़का जमीन पर बैठकर मोबाइल देख रहा था, दूसरा दुकान खोल रहा था, तीसरा जाल पर बैठा था और चौथा टहल रहा था।
जानें कैसे हुई युवक की मौत?
दुकान खोलने के दौरान युवक स्लो मोशन में डांस करके रील बना रहा था। इस दौरान उसने जाल को उठाया। लोहे की जाल उठाते ही उसका पैर फिसल जाता है। और उसकी गर्दन जाल में फंसकर अलग हो जाती है। उसकी गर्दन और शरीर अलग-अलग होकर तीसरी मंजिल से चौथी मंजिल पर गिर जाता है। इस दौरान उसके साथियों ने उसे बचाने की भी कोशिश की थी।
जौहरी प्लाजा में काम करता था मृतक युवक
ताजगंज पुलिस के अनुसार मृतक का नाम मो. आसिफ का पुत्र सलीम है। उसकी उम्र 18 से 20 साल के बीच थी। युवक जौहरी प्लाजा में चांदी की पायल की ढलाई का कार्य करता था। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक जाल से नीचे गिरते हुए दिखाई दे रहा है।
إرسال تعليق